[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र*
*बैनर न्यूज़ ब्यूरो ओउम जी पाठक “अकिंचन”*
कानपुर देहात। शनिवार को जनपद में श्रावण शुक्ल पूर्णिमा शनिवार को भाई बहन के स्नेह, प्यार और रक्षा के वचन का त्यौहार रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहिनों ने भाईयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र राखी बांधकर और उनकी लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। तथा रक्षा का बचन लिया। रक्षा बंधन पर्व पर इस दिन भाई भी अपनी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। कहा जाता है कि एक बार भगवान श्री कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से एक असुर का वध किया था उस समय सुदर्शन चक्र चलाते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी उस समय द्रोपदी ने अपनी साड़ी से कपड़ा फाड़ कर भगवान श्री कृष्ण की अंगुली में बांध दिया था। तब श्री कृष्ण ने द्रोपदी को उनकी रक्षा का वचन दिया था।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को शिवली पुलिस ने किया गिरफ्तार*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात,,,थाना शिवली पुलिस ने मु0अ0सं0 214/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 167/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है,,,
मालूम हो कि जनपद कानपुर देहात पुलिस ने महिला सम्बन्धी अपराधों के नियन्त्रण एवं घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना शिवली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 167/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित व मु0अ0सं0 214/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस में नामजद अभियुक्त करन कठेरिया पुत्र सज्जन निवासी ग्राम हथिका, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात को मुखबिर खास की सूचना पर शिवली पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अन्तर्गत भाउपुर रेलवे स्टेशन से दिनांक 09.08.2025 गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *प्रोजेक्ट नई किरणमे आधा दर्जन मामलों का हुआ निस्तारण*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात,,, रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र की अध्यक्षता में की गई। नई किरण में 45 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 06 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है। इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, म0हे0का0 305 राममूर्ति, म0का0 1149 शालू देवी, म0का0 1284 कु0 रीनू, म0का0 1170 मीनाक्षी, म0का0 345 रागिनी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) व प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यगण रामप्रकाश आदि का विशेष योगदान रहा।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *लूटपाट की घटना को अंजाम देने के दौरान जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या किए जाने के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात,,,थाना भोगनीपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 120/2025 धारा 310(3) बीएनएस व धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्तों वह अपने मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है,,
मालूम हो कि जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.04.2025 को वादी मनीष कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम अकबरनगर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.04.2025 को रात्रि करीब 02.00 बजे जयनरायन पुत्र बैजनाथ, बलराम पुत्र देवी प्रसाद, कमलेश पुत्र देवीप्रसाद, दिलीप पुत्र देवीप्रसाद, अनिल सिंह पुत्र जयनरायन निवासीगण ग्राम अकबरनगर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात द्वारा एक राय होकर वादी के घर में घुस करके वादी के भाई संजय को उपरोक्त लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए कुल्हाडी डन्डा, लाठी से हमला कर उसे मरणासन्न हालत में कर दिया था, वादी के भाई के सीने में अनिल सिंह पुत्र जयनारायन द्वारा कट्टा लगा करके और कैलाश धोबी द्वारा वादी के भाई को जहर पिला दिया था, उपरोक्त लोगों ने वादी के घर में मकान बनाये जाने हेतु रखे पैसे व पुश्तैनी सोने का जेवर लूट लेना, वादी के भाई के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले वादी के चाचा राजेन्द्र, रमेश पुत्रगण लल्ली का आ गए थे तथा उपरोक्त लोगों को ललकारने पर, उपरोक्त लोगों द्वारा जाते-जाते धमकी दी थी कि अगर इसकी शिकायत कहीं की तो तुम लोगों को भी जान से हाथ धोना पड़ेगा तथा दौराने इलाज वादी के भाई की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 120/2025 धारा 310(3) बीएनएस व धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिनाँक 09.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगणो में बलराम पुत्र देवी प्रसाद उम्र करीब 40 वर्ष, कमलेश पुत्र देवीप्रसाद उम्र करीब 35 वर्ष , दिलीप कुमार पुत्र देवीप्रसाद उम्र करीब 27 वर्ष निवासीगण ग्राम अकबरनगर, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात को मलासा रेलवे फाटक के पास थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बताया है कि उपरोक्त मामले के शेष अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति एकता अखंडता एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा*
*उपरोक्त तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविंद मिश्रा समेत जनपद के कई अन्य अधिकारियों ने लिया हिस्सा*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात… रविवार को पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में जनपदीय पुलिस के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर_घर_तिरंगा_अभियान-2025 के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया…
मालूम हो कि रविवार को उ0प्र0 शासन की मंशानुरूप ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर_घर_तिरंगा_अभियान-2025 के द्वितीय चरण के तहत रिजर्व पुलिस लाइन जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात अरविन्द मिश्र की उपस्थिति में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति एकता अखण्डता एवं राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है। साथ ही रैली के दौरान लोगों से अपील की गयी कि वह अपने-अपने घर पर तिरंगा फहरायें और सरकार की इस पहल को सफल बनायें । इस रैली में एडीएम वित्त कानपुर देहात दुष्यंत मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व जनपद के समस्त थाना/शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी गणो के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *जनपदवासी तिरंगा ध्वज के साथ सेल्फी लेकर अधिक से अधिक संख्या में www.harghartiranga.com पर करें अपलोड।*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने जनपदवासियों से “हर घर तिरंगा अभियान” में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत यह अभियान देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है।जिलाधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर तिरंगा ध्वज लगाएं और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर अधिक से अधिक संख्या में www.harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि जनपद का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हो।उन्होंने बताया कि तिरंगा न केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का परिचायक भी है। सभी नागरिक इस अभियान को सफल बनाने हेतु उत्साहपूर्वक भागीदारी करें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसहभागिता से ही यह अभियान जनांदोलन का रूप ले सकेगा और स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भी विशेष बना सकेगा।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फाइलेरिया से बचाव करने के लिए आम जनमानस को दवा की खुराक निश्चित रूप से लेने का दिया संदेश*
*अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्र के परिसर में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी के संबंध में दी गई विस्तृत रूप से जानकारी, एवं दवा की खुराक लेने के लिए दी गई प्रेरणा*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात,,, रविवार को राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/ एम०डी०ए०/आई०डी०ए० कार्यकम का शुभारंभ अकबरपुर नगर पंचायत स्थित आंगनवाडी केन्द्र परिसर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती दीपाली सिंह गुड्डन के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन सिंह विभिन्न वार्डों के सभासद सहित उपस्थित हुये। कार्यकम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० ए०के० सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० डी०के० सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मारूति दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर डा० आई०एच० खान, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेन्द्र तिवारी, सहयोगी पर्यवेक्षण संस्था से यथा सीफार से प्रेम सिंह कटियार एवं पी०सी०आई० से अनिल कुमार, अरबन क्षेत्र में कार्यरत ए०एन०एम० तथा आंगनवाडी कार्यकत्रियों सहित अनेक जनमानस ने भी इस मौके पर उपस्थित होकर फाईलेरिया उन्मूलन हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर अकबरपुर नगर पंचायत की चेयरमैन के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन, एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह सहित सभी ने फाईलेरिया से बचाव हेतु दवा खाई,,, अकबरपुर नगर पंचायत की चेयनमैन के प्रतिनिधि एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के सम्मानित नागरिकों से अपील की गयी कि फाईलेरिया की रोकथाम हेतु दवा का सेवन अति आवश्यक है। फाईलेरिया की बीमारी से स्वयं सुरक्षित रहने तथा किसी अन्य में इसके प्रसार को रोकने के लिये स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर-घर जाकर दी जा रही दवा का सेवन अवश्य करें। दवा सेवन का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है तथा फाईलेरिया के संचरण चक को तोडने के लिये प्रत्येक नागरिक द्वारा इसका सेवन किया जाना आवश्यक है। दवा दिनांक 10.08.2025 से 28.08.2025 तक दिन बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर अन्य कुल 10 दिनों में जनपद के समस्त नागरिकों को उनके घर पर जाकर खिलाई जायेगी। साथ ही सभी चिकित्सा इकाईयों पर बूथ लगाकर आने वाले सभी लोगों को दवा खिलाई जायेगी।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *विधिक जागरूकता शिविर मे डीएलएसए के सचिव ने दी विधिक जानकारियां*
*बैनर न्यूज़ ब्यूरो ओउम जी पाठक “अकिंचन”*
कानपुर देहात…माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में व माननीय प्रभारी अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में दिनांक 08.08.2025 को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, कानपुर देहात के सभागार कक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के नामित सचिव/ माननीय अपर जिला जज श्री हिमांशु कुमार सिंह ने माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित वीर परिवार सहायता योजना, 2025 के अन्तर्गत विधिक सहायता केन्द्र (Legal Aid Clinic) का उद्घाटन करते हुये योजना के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया… इस शिविर में तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार सिंह,विंग कमाण्डर अंकित सक्सेना एवं अन्य उपस्थित रहें। उपरोक्त शिविर में अपने संबोधन के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नामित सचिव ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वीर परिवार सहायता योजना, 2025 के अन्तर्गत उपस्थित सेना के कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों व अधिकारियों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारियां दी।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *रूरा पुलिस ने आलाकत्ल लोहे की राड के साथ हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात… थाना रूरा पुलिसने हत्या की घटना में वांछित 01 नफर अभियुक्त को आलाकत्ल 01 अदद लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार कर लिया है…
मालूम हो कि जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.03.2025 को वादिनी रामा देवी पुत्री सीताराम निवासिनी ग्राम उलरापुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात द्वारा तहरीर दी गयी कि लोथा पुत्र रामसेवक यादव द्वारा वादिनी के भाई सुभाष को ट्यूबवेल बोर कराने की बात कहकर घर से बुला ले गया था तथा , वादिनी के भाई द्वारा बोर करने के लिए एडवान्स मांगना, तब एडवान्स देने से इनकार करते हुए जाति सूचना शब्दों का प्रय़ोग करना व वादिनी के भाई को लोथा पुत्र राम सेवक यादव,करन सिंह पुत्र मिश्रीलाल, .शिव सिंह पुत्र मिश्रीलाल,.अमित कुमार उर्फ छउआ पुत्र काशी प्रसाद यादव,बउआ पुत्र लक्ष्मी नारायण यादव,हिमांशु पुत्र पप्पू उर्फ शिव सिंह यादव, ओम जी पुत्र सूरज सिंह, बबिता पुत्र करन सिंह निवासीगण ग्राम उलरापुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नियत से लोहे की राड से जान लेवा हमला करना, वादिनी द्वारा कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देना तथा दौराने इलाज वादिनी के भाई सुभाष की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना रूरा पर मु0अ0सं0 65/2025 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/352/351(2)/351(3)/61(2) बीएनएस व 3(2)(v) एससीएसटी एक्ट थाना रूरा जनपद कानपुर देहात बनाम अभियुक्त करन सिंह आदि 08 नफर पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में थाना रूरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.08.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर डेरापुर रोड उलरापुर बम्बा पुलिया से करीब 20 मीटर की दूरी पर डेरापुर रोड पर उलरापुर नहर पुलिया से डेरापुर की तरफ से अभियुक्त करन सिंह पुत्र स्व0 मिश्रीलाल निवासी ग्राम उलरापुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद रॉड अभियुक्त की निशानदेही उसके घर के बाहर टीनशेड की नीचे रखी गेहूं रखने वाली टंकी से बरामद किया गया है पुलिस ने बताया है कि अभियुक्त लोथा, शिव सिंह, बउआ, हिमांशु, बबिता जिला कारागार में निरुद्ध हैं तथा शेष अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान बताया है कि
वह खेती किसानी का काम करता है । उसके 02 लड़के, 01 लड़की है । करीब 01 वर्ष पहले उसके बड़े लड़के अनुज कुमार की गाँव के सुभाष के परिवार वालों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था । उसने अपने बेटे की हत्या के सम्बन्ध में थाना रुरा पर मुकदमा लिखाया था । उसी मुकदमे को लेकर समझौते के लिये सुभाष बार-बार कह रहा था । उसने उपरोक्त मामले में समझौता करने से मना किया तो वह बोला कि समझौता नहीं करोगे तो जैसे तुमने एक लड़के को खो दिया है, वैसे ही दूसरे लड़के को भी खो दोगे । वह तथा उसके घर वाले कुछ नहीं बोलते थे । प्रतिदिन सुभाष शराब पीकर उसके दरवाजे से निकलते समय गाली-गलौज करता और मुकदमें में समझौते के लिये कहता । वहलोग सुनते-सुनते परेशान हो गये तब उसके परिवार के राधाकृष्ण उर्फ बउआ ने कहा कि इस चमार साले के ज्यादा दिमाग खराब हो गये है, इसको किसी दिन अच्छे से कूट दो । दिनांक 07.03.2025 को शाम करीब 07.00-7.30 बजे की बात है, सुभाष पुत्र सीताराम शराब पीकर उसके घर के सामने रोड पर आकर गाली-गलौज करते हुये फिर वही बात बोला कि मुकदमे को लेकर समझौते कर नहीं तो दूसरे बेटे को भी खो दोगे, तो गुस्से में आकर उसके घर के दरवाजे पर रखी लोहे की रॉड लेकर सुभाष के साथ मारपीट कर दिया तभी उसकी पत्नी बबिता, उसका भाई शिवसिंह व उसका लड़का हिमांशु तथा लोथा आये और सुभाष के साथ मारपीट कर दिये । मारपीट में सुभाष को काफी चोटें आयीं थी और वहीं पर गिर पड़ा था। तब तक पुलिस आ गयी तो वह लोहे की रॉड को अपने घर के बाहर टीनशेड की नीचे रखी गेहूं रखने वाली टंकी में रख कर ट्यूबेल पर भाग गया था
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल खोजकर शिकायतकर्ता के किया हवाले, पीड़ित ने कानपुर देहात पुलिस को दिया धन्यवाद*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात… रसूलाबाद पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने कार्यवाही करते हुए धर्मगढ़ बाबा मन्दिर परिसर, रसूलाबाद में गिरकर खोये हुए मोबाइल (कीमत लगभग 16,999 रु0) को बरामद कर मोबाइल स्वामी को सुपुर्द कर दिया…. पुलिस के प्रयासों से खोया हुआ मोबाइल वापस मिलते ही शिकायतकर्ता का मुरझाया हुआ चेहरा एक बार फिर खिल उठा और उसने जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में जनपद वासियों को मिल रही बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए जनपद कानपुर देहात की पुलिस को धन्यवाद किया…
मालूम हो कि जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता अंश कुशवाहा पुत्र विमलेश कुमार निवासी ग्राम देवगाँव चक्कर उर्फ निंभू, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात का मोबाइल फोन धर्मगढ़ बाबा मन्दिर परिसर, रसूलाबाद में दिनांक 04.08.2025 को गिर कर खो जाने के सम्बन्ध में थाना रसूलाबाद पर दिनांक 05.08.2025 को मोबाइल गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी। उपरोक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना रसूलाबाद की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरुप Ceir Portal के माध्यम से शिकायतकर्ता के गुमशुदा/खोये हुए मोबाईल फोन वन प्लस नॉर्ड सीई – 3 लाइट (अनुमानित कीमत लगभग 16,999/- रूपये) को बरामद किया गया है । उक्त बरामद मोबाइल को आज दिनांक 09.08.2025 को साइबर हेल्प डेस्क थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया। अपना मोबाईल पाकर शिकायतकर्ता का चेहरा खिल उठा । उक्त सराहनीय कार्य के लिये आम जनमानस द्वारा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात पुलिस के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । रसूलाबाद पुलिस ने रसूलाबाद थाना क्षेत्र के आम जनमानस से अपील की है कि मोबाइल फोन खो जाने की स्थिति में CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
[11/08, 3:53 am] +91 96283 30454: *रक्षाबंधन के पर्व पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियो की बहनों ने उनसे मुलाकात करके उनके हाथों के कलाइयों में बांधी राखी, खिलाई मिठाई*
*जिला कारागार कानपुर देहात मे निरुद्ध 1169 बंदियो में से 370 बंदियों की हुई मुलाकात, 363 बहनों एवं 232 बच्चों ने पांच चरणों में बंदियों से की मुलाकात एवं बांधी राखी*
*जिला कारागार कानपुर देहात के अधिकारियों के द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर किए गए बेहतरीन प्रबंधों की मुलाकातियो ने जमकर की प्रशंसा*
*बैनर न्यूज़ ब्यूरो ओउम जी पाठक अकिंचन*
कानपुर देहात…शनिवार को भाई एवं बहनों के पवित्र प्रेम के पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर जिला कारागार प्रशासन ने बेहतरीन प्रबंधो के साथ जिला कारागार में निरुद्ध बंदीगणों की उनकी बहनों से मुलाकात करायी… रक्षाबंधन के पर्व पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों ने रक्षाबंधन पर्व अपनी बहनों के साथ बहुत ही उत्साहपूर्वक मनाया । जिला कारागार कानपुर देहात के जेलर डॉक्टर विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध 1169 बंदियों में से 370 बंदीगणों की मुलाकात हुई, जिसमें 663 बहनों एवं 232 बच्चों ने कुल पांच चरणों में मुलाकात की.. एवं राखी बांधी तथा उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की कुशलता हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। बाहर से मुलाकात हेतु आने वाले बंदीगणों के परिजनों को कोई असुविधा न हो इसके लिये कारागार स्तर से टेंट, कुर्सियों एवं स्वच्छ पेयजल के साथ राखी व रोली की भी आदि की समुचित व्यवस्था की गयी। इस पावन पर्व पर समस्त अधिकारीगणों ने बंदियों को शुभ कामनायें प्रदान की । इस दौरान जेल अधीक्षक धीरज कुमार, जेलर डॉक्टर विजय कुमार पाण्डेय, उपजेलर डॉक्टर राजेश कुमार, श्रीमती आरती शर्मा इजहार अहमद, चिकित्साधिकारी डा० कुलदीप सिंह तोमर, वरिष्ठ सहायक बृज किशोर सोनवानी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया