कानपुर देहात06मार्च25*समस्त आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन ऑनलाईन ई-लाटरी प्रक्रिया से हुआ सम्पन्न।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति तथा शासन द्वारा नामित पर्यवेक्षक सचिव राजस्व परिषद डा0 वेदपति मिश्र की उपस्थिति में जनपद कानपुर देहात में देशी शराब दुकानों, कम्पोजिट शॉप, मॉडलशॉप, एवं भांग की समस्त आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन ऑनलाईन ई-लाटरी प्रक्रिया के द्वारा सामुदायिक केन्द्र माती, कानपुर देहात में सम्पन्न हुयी। देशी शराब की कुल 192 दुकानों के सापेक्ष 3046 आवेदन, कम्पोजिट शॉप की 114 के सापेक्ष 749 आवेदन, मॉडलशॉप 05 के सापेक्ष 112 आवेदन एवं भांग की 01 दुकान के सापेक्ष कुल 04 आवेदन (जनपद की कुल 312 मदिरा दुकानों के सापेक्ष 3911 आवेदन) प्राप्त हुयें। जनपद में आवेदित उक्त आवेदनों की प्रोसेसिंग फीस से कुल 18,03,70,000/- रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु देशी शराब दुकानों से 34,19,40,000/रूपये बेसिक लाईसेंस फीस, कम्पोजिट शॉप से 9,35,55,000/- रूपये लाइसेंस फीस, मॉडल शॉप से 2,32,000,00/- रूपये लाइसेंस फीस तथा भांग दुकान से 3,71,000/- रूपये लाइसेंस फीस (जनपद में बेसिक लाइसेंस फीस / लाइसेंस फीस से कुल 48,90,66,000/- रूपये) राजस्व की प्राप्ति होगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया, सहित अन्य अधिकारी व आवेदक उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
पूर्णिया10जून26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DCM ट्रक से लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
मथुरा 10 जून 26* विश्व विख्यात बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से सात श्रद्धालु घायल*
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*