कानपुर देहात02जून24*मवेशी बांधने गयी किशोरी को युवक ने बनाया अपने घर में बंधक।
कानपुर देहात।के थाना रूरा क्षेत्र के अंतर्गत मवेशी को बांधने गई किशोरी को एक युवक ने अपने घर में बंधक बना लिया। इसके बाद युवक के साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मामले की जानकारी होते ही किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताते चलें कि रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खूंटे पर बंधी पड़िया छूट गई थी। जिसको बांधने के लिए वह घर के बाहर गई थी। इस दौरान पड़ोसी सुमित कश्यप ने उसे बुलाया। घर में बंधक बनाकर किया रेप उसने कारण पूछा, इसी बीच उसने जबरन पकड़ कर अपने घर में बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि यहां पर उसके दोस्त शैलेंद्र कश्यप ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके चीखने पर परिवार के लोग पहुंचे तो दोनों धमकी देते हुए चले गए। घटना को लेकर की जा रही पूछताछ वही पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज की गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।
संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक।

More Stories
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*
बांदा 27 अगस्त26*गोवंश को बचाने के चक्कर मे पलटा कचडे से भरा डंपर ट्राला हादसे मे ड्राइवर को आई हल्की चोट*