कानपुर देहात 8 अक्टूबर 2024 *रोजगार मेले में 100 अभ्यर्थियो का हुआ चयन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात के द्वारा स्थान राम स्वरूप महाविद्यालय पुखरायां, कानपुर देहात के परिसर में दिनांक 08.10.2024 को एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें (मुख्य काउन्सलर) अनिल द्विवेदी प्रवक्ता सरला द्विवेदी अकबरपुर, कानपुर देहात ने निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 04 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 230 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 100 अभ्यर्थियो का प्राइवेट कम्पनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप सत्यर्थी, अनुज यादव, रामकिशोर सोनकर , विनोद कुमार, राम स्वरूप महाविद्यालय पुखरायाँ, कानपुर देहात, के प्रचार्य डॉ० आर०पी०चतुर्वेदी व समस्त स्टाफ के सहयोग से मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ,प्रयागराज में दिखा चांद तो जिले में बादलों के बीच होता रहा इंतजार*
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर