कानपुर देहात 6 जनवरी 2026**अपर जिलाधिकारी ने वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर का फीता काटकर किया शुभारंभ, दिलाई शपथ*
विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत दिनांक 6.1.2026 को सरला द्विवेदी महाविद्यालय में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर देहात अमित कुमार द्वारा वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। उन्होंने संबोधन करते हुए बताया कि जो 18 वर्ष के मतदाता हो गए हैं, या जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वह अपना फार्म 6 भरकर के मतदाता सूची में शामिल कर सकते हैं तथा जिनकी प्रविष्टि में कोई त्रुटि है वह फॉर्म 8 भरकर मतदाता सूची को शुद्ध करने में सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर सभी को शपथ भी दिलाई गई तथा कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी अकबरपुर नीलिमा यादव, तहसीलदार पवन सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!