कानपुर देहात 31 जुलाई 2024 *जनपद के दिव्यांग छात्र/छात्राएं निर्धारित समयावधि में छात्रवृत्ति हेतु करें आनलाइन आवेदन*
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति संचालित है जिसका मुख्य उददेश्य आर्थिक रूप से पिछडे दिव्यांग छात्र/छात्राओं का शैक्षणिक सशक्तीकरण है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित घटकों के माध्यम से दिव्यांग छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति
प्रदान की जाती है- 1. प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 09 और 10 के लिए)
2. पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 11 से स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा के लिए)
3. उच्च श्रेणी शिक्षा (टॉप क्लास) छात्रवृत्ति (शिक्षा के उत्कृष्टता में अधिसूचित संस्थानों में स्नातकोत्तर और स्नातकोत्तर डिग्री / डिप्लोमा)
4. राष्ट्रीय ओवसरसीज छात्रवृत्ति (विदेश स्थित विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर डिग्री पी०एच०डी०)
5. राष्ट्रीय फैलोशिप (भारतीय विश्वविद्यालय में एमफिल और पी०एच०डी०)
6. दिव्यांग छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग (ग्रुप क और ख पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं और तकनीकी और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं) राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हेतु www.scholarships.gov.in पर उपलब्ध गाइडलाइन में दी गयी व्यवस्था के अनुसार दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हेतु विवरण निम्नवत् है-
समय-सारणी
योजना प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, आरंभ करने की तिथि 30.06.2024 अंतिम तिथि 31.08.2024 है, इसी प्रकार पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति व उच्च श्रेणी शिक्षा 30.06.2024 से 31.10.2024 है ।
जनपद के दिव्यांग छात्र/छात्राएं निर्धारित समयावधि में छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
बांदा 16 मई 26*में अवैध बालू खनन का खुलासा*
मिर्जापुर16मई26*यह सिर्फ पेपर लीक नहीं बल्कि सरकार का पूरा सिस्टम ही लीक है
मिर्जापुर16मई26*शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस