*कानपुर देहात 26 दिसम्बर 2025* छात्रा सालिहा फातिमा को 01 दिवस के लिए संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर किया गया आसीन।*
*मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत छात्रा सालिहा फातिमा को 01 दिवस के लिए संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर किया गया आसीन।*
यशस्वी मा० मुख्यमंत्री महोदय जी के नेतृत्व में उ०प्र० सरकार की महात्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलम्बन एवं महिलाओं के सशक्तीकरण के सम्बन्ध में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान एवं उसके प्रचार प्रसार के क्रम में दिनांक 24.12.2028 को जनपद कानपुर देहात में उ०प्र० बोर्ड इलाहाबाद की इण्टरमीडिएट की टॉपर (उत्तर प्रदेश में 10 वॉ स्थान) छात्रा सालिहा फातिमा को 01 दिवस के लिए संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर आसीन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी, अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अभिमन्यु कुमार सिंह एवं अभय कुमार साहू व आशुलिपिक रिजवान सिद्दीकी, कनिष्ठ सहायक बीनू रानी व समस्त पुलिस कर्मचारीगण को प्रभावी अभियोजन एवं अन्य शासकयी कार्यों को करने हेतु निर्देशित किया गया है एवं महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशील रहने एवं त्वरित कार्यवाही करने की हिदायत दी गयी।

More Stories
हरदोई११मार्च २६ * लोन के बदले 50 हजार की मांग,सीबीआई के जाल में फंसे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
लखनऊ ११ मार्च २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सहारनपुर ११ मार्च २६ * रूही अंजुम की लखनऊ दस्तक से सियासत गरमाई,अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद देहात सीट पर तेज अटकलें