कानपुर देहात 26 जुलाई 2025*कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं वीर नारियों का सम्मान ।*
दिनांक 26 जुलाई 2025 को इको (शहीद) पार्क, कानपुर देहात में कारगिल विजय दिवस का गरिमामय एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, शौर्य एवं बलिदान को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों का आदरपूर्वक अभिनंदन किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर अंकित सक्सेना द्वारा 08 वीर नारियों को अनुदान राशि के चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तत्वावधान में एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को निः शुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधाएँ प्रदान की गईं।सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सम्मानजनक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
More Stories
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*