कानपुर देहात 24 अगस्त 2024 *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली अकबरपुर में सुनी शिकायत, दिए निर्देश*
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कोतवाली अकबरपुर में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण, समयवद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। राजस्व अथवा भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाये, वैसे मामलों पर विशेष गम्भीरता बरती जायें जिनसे सम्बन्धित शिकायतें दोबारा प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। थाना समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर, राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मथुरा 15 नवंबर 26 केशव धाम चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल श्री राधा निकुंज में युवती ने की आत्महत्या*
अयोध्या 15 नवम्बर 26 * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
*सहारनपुर15 नवंबर 26*छठ महापर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य*