कानपुर देहात 22 फरवरी 2025*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 25 फरवरी को मूसानगर में होगा आयोजन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत अवशेष लक्ष्य की पूर्ति हेतु जनपद में निम्न विवरण के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है: वैवाहिक कार्यक्रम हेतु निर्धारित तिथि 25 फरवरी 2025 को नगर निकाय मूसानगर, 01 मार्च 2025नगर, निकाय राजपुर, 06 मार्च 2025 नगर निकाय अमरौधा में होगा।प्रत्येक जोड़े पर शासन द्वारा निर्धारित कुल धनराशि रू0 51,000/- है, जिसमें धनराशि रू0 10,000/- की उपहार स्वरूप सामग्री प्रदान की जाती है एवं धनराशि रू० 6,000/-वैवाहिक कार्यक्रम आयोजन पर व्यय किया जाता है तथा धनराशि रू0 35,000/- कन्या के खाते में स्थानान्तरित की जाती है। जनपद के अधिक से अधिक पात्र आवेदक इस योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिससे उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा सके। योजनान्तर्गत पात्रता की मुख्य शर्तें निम्नवत हैः- 1- कन्या के परिवार की वार्षिक आय सीना अधिकतम रू० 2.00 लाख तक मान्य होगी। 2- आय प्रमाण पत्र माता-पिता/अभिभावक का होना अनिवार्य है। 3- पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। 4- कन्या अविवाहित हो अथवा विधवा, परित्यक्तता / तलाकशुदा जिसका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो, का पुनर्विवाह किया जाना हो।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आज तक*

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर28जुलाई26*अमहट मंडी की समस्याओं का “अंबार”, व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार – “जल्दी आंख खोलो”*
फतेहपुर28जुलाई26*फतेहपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।