कानपुर देहात 21जून 24*पति ने पत्नी पर बुरी नजर रखने से परेशान होकर की थी युवक की हत्या*
कानपुर देहात।रसूलाबाद के ग्राम डभारी में फावड़ा मारकर अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि मृतक पड़ोसी उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। कई बार मना करने के बाद भी हरकतों में सुधार नहीं हुआ तो गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
बताते चलें कि डभारी गांव निवासी अनिल कुमार (50) की फावड़े से मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के भाई आदित्य कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार रात बड़े भाई अनिल कुमार मोहल्ले की दुकान से घर का सामान लेकर वापस आ रहे थे।
तभी घर के पास पड़ोसी औसान सिंह यादव, जयचंद यादव, रवि यादव, शिवम व दो अज्ञात ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। भाई जान बचाकर भागने लगा तो औसान सिंह ने सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी।
पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके चलते पुलिस ने मुख्य आरोपी औसान सिंह को गुरुवार देर रात ढकपूर्वा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान औसान के निशान देही पर आला कत्ल रक्त रंजित फावड़ा, रक्त रंजीत अभियुक्त द्वारा पहनी गई शर्ट को बरामद भी कर लिया।
वहीं पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी औसान सिंह यादव उर्फ नन्हें ने पूछताछ में बताया कि उसका व अनिल का घर आमने सामने है। अनिल की शादी नहीं हुई थी। वह पत्नी पर गलत नजर रखता था। इस पर उसने कई बार समझाया। मगर वह हरकतों में सुधार नहीं कर रहा था। अक्सर गाली गलौज करता था।बुधवार को देर रात वह घर से निकल कर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में अनिल देखते ही गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। इस पर गुस्सा आ गया तो फावड़े से सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने पुलिस को बताया कि घटना में वह अकेले ही शामिल था।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*
मथुरा 28 फरवरी 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
कानपुर नगर 28 फ़रवरी 26*आज महापौर @ अम्मा होली के त्योहार के लिए शुभकामनाएं देने और कार के शोरूम का फीता काटने में व्यस्त हैं*