कानपुर देहात 20 सितम्बर 2024 *दबंगों ने ऑटो चालक व बैठे परिवार से की मारपीट*
कानपुर देहात जनपद के थाना रनिया क्षेत्र के रायपुर में कानपुर से खरीदारी कर परिवार सहित वापस आ रहे ऑटो से सरवन खेड़ा निवासी जितेंद्र गुप्ता ऑटो चालक शिव खटीक ऑटो खड़ा करके पानी पीने के लिए चला गया तभी रायपुर निवासी संजय तिवारी कुलदीप कुशवाहा सचिन तिवारी अंकित तिवारी आदि अपने साथियों के साथ आकर ऑटो चालक शिव खटीक से मारपीट करने लगे वह गाली गलौज देते हुए जाट सूचक शब्दों का प्रयोग किया इस बात से जितेंद्र गुप्ता ने गाली गलौज देने से मना किया तो जितेंद्र गुप्ता के ऊपर हमलावर हो गए दूरभाष द्वारा जितेंद्र गुप्ता ने अपने पिता को सूचना दी जब तक सरवन खेड़ा से जितेंद्र गुप्ता के पिता जी आते तब तक उपरोक्त दबंग व्यक्ति मारपीट कर गाली गलौज देते हुए मौके से निकल चुके थे उपरोक्त घटना की सूचना मिलने पर रनिया थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है रनिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।