कानपुर देहात 20 जुलाई 2024 *रोजगार मेले में 255अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 68 अभ्यर्थियो का प्राइवेट कम्पनियों द्वारा किया गया प्रारंभिक चयन*
जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कानपुर देहात के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेला, स्थान आई०टी०आई० अकबरपुर, कानपुर देहात परिसर में दिनांक 20.07.2024 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा एक दिवसीय कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का आयोजन आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कानपुर देहात में किया गया जिसमें शशि तिवारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी, कानपुर देहात ने रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 05 कम्पनियों (1-Audaz Ventures Pvt Ltd 2- Nimson Herbal India Pvt Ltd 3-Infinite Industrial Solutions Pvt Ltd.4- Dr.Rajendra Singh Samajik 5-Team PLUS HR Services Pvt Sewa Sansthan.) द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 255 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 68 अभ्यर्थियो का प्राइवेट कम्पनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया। शशि तिवारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी, कानपुर देहात सेवायोजन कार्यालय के समस्त स्टाफ, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कानपुर देहात के प्राधानाचार्य सुनील कुमार मौर्या व समस्त स्टाफ, आई०टी०आई० अकबरपुर और जिला कार्यकम प्रबंधक आशुतोष कुमार पाल कौशल विकास मिशन अकबरपुर कानपुर देहात के स्टाफ उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*