कानपुर देहात 19 मार्च 2025*जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*
*ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत पाण्डेय, विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगण बीजेपी से श्याम बिहारी शुक्ला, समाजवादी पार्टी से अरूण कुमार, शेखू खान व नरेन्द्र सिंह, बहुजन समाजवादी पार्टी से युवराज सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी से राम औतार भारती, आप पार्टी से रोहित यादव, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
गाजियाबाद18मई26*अमेरिका से B.Tech (कंप्यूटर साइंस) और B.Sc (ऑनर्स) गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार का मान बढ़ाया*
लखनऊ18मई26*उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा,
सुल्तानपुर18मई26*सपा प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणीके विरोधमें परशुराम यूवा वाहनी का प्रदर्शन