कानपुर देहात 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
*कानपुर देहात 17 अप्रैल 2026*
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 अप्रैल को तहसील भोगनीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें राम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर के अनुसार दिनांक 18 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील भोगनीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा तथा तहसील डेरापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
[17/04, 19:10] Punit Rania Knp Dehat: *कानपुर देहात 17 अप्रैल 2026*
*’उ0प्र0 माटीकला बोर्ड’’ के अर्न्तगत ’’मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार’’ योजना में करें आवेदन*
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि ’’उ0प्र0 माटीकला बोर्ड’’ के अर्न्तगत ’’मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार’’ योजना संचालित की गयी है। जिसमें वर्ष-2026-27 के अन्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदक की पात्रता उम्र-18-55 वर्ष, शैक्षिक योग्यता-8वीं पास, लाभार्थी/माटीकला/माटी शिल्पकला की किसी विद्या के तहत प्रशिक्षण/प्रमाण पत्र प्राप्त कारीगर/माटीकला परम्परागत जानकारी हो, योजना के पात्र हैं इस योजना के तहत अधिकतम प्रोजेक्ट काष्ट सीमा 10.00 लाख है। जिसमें लाभार्थी को प्रोजेक्ट काष्ट का स्वयं अंशदान 05 प्रतिशत होगा तथा इस योजना में लाभार्थी का पूंजीगत धनराशि पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी के रूप में अनुदान स्वरूप दी जायेगी।
इच्छुक पुरूष/महिलाऐं जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष है। इच्छुक लाभार्थी आपना आवेदन पत्र कार्यालय दिवस में कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी (बैंक ऑफ इण्डिया के प्रथम तल पर) चिटिकपुर चौराहा रनियां कानपुर देहात से आवेदन प्राप्त कर दिनांक-15.05.2026 तक जमा कर सकते हैं।

More Stories
तेलंगाना24अप्रैल26*पुलिस ने नकली चाय पाउडर बनाने वाले एक बड़े गैंग का भंडाफोड़ किया है
उन्नाव24अप्रैल26*नवागत डीएम ने गंगाघाट में भू-माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, जल्द होगी चिन्हित माफियाओं पर कार्रवाई*
लखनऊ23अप्रैल24*ऐसा क्यों है कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है…?*