कानपुर देहात 16 जुलाई 2024*राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुखरायां / भोगनीपुर, में जनपद स्तरीय विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुखरायां / भोगनीपुर, कानपुर देहात में जनपद स्तरीय विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया है। विश्व युवा कौशल दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि करूणा शंकर दिवाकर, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि पुखरायां, कानपुर देहात के द्वारा किया गया। उक्त दिवस में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच निबन्ध, रंगोली, वादविवाद, योगा कैम्प इत्यादि प्रतियोगितायें सम्पन्न कराई गयी। मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिये प्रोत्साहित किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार द्वारा आये हुये समस्त छात्रों को सम्बोधित किया गया एवं अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
अयोध्या18जुलाई26*जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्या , तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़
मथुरा 18 जुलाई 26 थाना मगोर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम शाहपुर चैनपुर मे फायरिंग से दो लोग घायल*
लखनऊ18जुलाई26*श्री सोनम वांगचुक जी को ‘बल-प्रयोग’ करके, ज़बरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय-अखिलेश यादव