*कानपुर देहात 15 अप्रैल 25*साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वय से साफ सफाई, एंटी लार्वा छिङकाव तथा अन्य संबंधित गतिविधियां विभिन्न गांवों, कस्बों, नगर निकायों में करायी जा रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मंगोलपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर, प्राथमिक विद्यालय मंगटा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय करसा, ग्राम पंचायत डुडियामऊ, सैदलीपुर, विजईपुर, जरसेन, सरौटा, मावर आदि में नालियों की साफ सफाई, एन्टी लार्वा का छिड़काव, कूड़ा उठान आदि कार्य किया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम धनवापुर में कृषकों को संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत चूहा एवं छछून्दर नियंत्रण की पंम्पलेट आदि के माध्यम से जानकारी दी गयी। इसी क्रम में पशु पालन विभाग द्वारा गुरूदही बुर्जुग में सुअर पालकों के यहां पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत संवेदीकरण किया गया तथा पम्पलेट, बैनर आदि के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपूर नगर ११ अप्रैल २६ * जनगणना में दी गई जानकारी न आरटीआई से सार्वजनिक होगी, न अदालत में बनेगी साक्ष्य : डीएम
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * सीएम डैशबोर्ड की मार्च की रिपोर्ट में हमीरपुर पहले, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर