कानपुर देहात 12 जून 2025रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
दिनांक 12.06.2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, कानपुर देहात में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में वर्लड लार्जेस्ट टू व्हीलर कंपनी हीरो हरिद्वार प्लांट उत्तराखंड एवं केजीबीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पलवल अधिष्ठान ने प्रतिभाग किया है। मेला में कुल 133 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 116 अभ्यर्थीयों का चयन किया गया। वर्लड लार्जेस्ट टू व्हीलर कंपनी हीरो हरिद्वार प्लांट उत्तराखंड में 90 अभ्यर्थी एवं केजीबीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पलवल द्वारा 26 अभ्यर्थीयों का चयन किया गया।
इस मौके पर सुनील कुमार, प्रधानाचार्य, आलोक कुमार सहा० अप्रेंटिस प्रभारी, एवं समस्त आई०टी०आई० स्टाफ एवं अनुज यादव व रामकिशोर सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात से मेले में उपस्थित रहे ।

More Stories
नई दिल्ली21मार्च26* विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सिलेंडरों के दामों में तेजी से इजाफा होगा-राहुल गाँधी
कौशाम्बी 21 मार्च 26*सीएम.युवा के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट किया प्रदान*
कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*