कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
कानपुर देहात से पुनीत शर्मा, यूपीआजतक।
कानपुर देहात के रनिया में आज तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला।
लोगों ने हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सुरक्षित आवागमन के लिए ओवरब्रिज या अंडरपास की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला से मुलाकात की और क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को लेकर सवाल उठाए।
लोगों का कहना है कि हाईवे पार करते समय आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में यहां ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
स्थानीय लोगों ने विधायक से सवाल किया कि ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण की दिशा में अब तक क्या प्रयास किए गए हैं और इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक होगा?
अब देखना होगा कि लोगों की इस मांग पर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
कानपुर देहात से संवाददाता पुनीत शर्मा की रिपोर्ट, यूपीआजतक।
#कानपुरदेहात #रनिया #तिरंगायात्रा #ओवरब्रिज #अंडरपास #हाईवे #सड़कहादसा #जनताकीआवाज #सदरविधायक #प्रतिभाशुक्ला #पुनीतशर्मा #यूपीआजतक #UPAajTak #KanpurDehat #Raniya #TirangaYatra #BreakingNews #UPNews #HindiNews

More Stories
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*
बांदा 12 अगस्त 26*चिल्ला में गूंजा तिरंगा,सैकड़ों लोगों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा**