कानपुर देहात 09 मई 2025*माटीकला एवं शिल्पकला के उद्यमियों / शिल्पियों के समन्वित
विकास हेतु माटीकला टूल किट्स वितरण योजना अंतर्गत करें आवेदन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि उ० प्र० “माटीकला बोर्ड” 8 तिलक मार्ग लखनऊ के महाप्रबन्धक, के निर्देशानुसार जनपद के अधिकाधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के माटीकला एवं शिल्पकला के उद्यमियों / शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु माटीकला टूल किट्स वितरण योजना संचालित है के अर्न्तगत वर्ष-2025-26 में 50 टूल किट्स का वितरण भी किया जाना प्रस्तावित है। जिसके विपक्ष में लाभार्थियों के चयन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। पात्रता उम्र 18 से 55 वर्ष एवं माटीकला के परम्परागत कारीगर, के शिक्षित बेरोजगार एवं माटीकला में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों स्वतः रोजगार में परम्परागत कारीगर अपना आवेदन आनलाईन पोर्टल की वेबसाईट https://upmatikalabord.in/पर जाकर कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रनियां (बैंक ऑफ इण्डिया प्रथम तल) कानपुर देहात में किसी भी कार्य दिवस में दिनांक-30.05.2025 सांय 5 बजे तक आवेदन पत्र भर सकते है।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 177 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार ।
गोरखपुर17जुलाई26*गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता*
दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।