कानपुर देहात 08 मई 2025**रोजगार मेले में 38 अभ्यर्थियों का हुआ चयन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात द्वारा स्थान स्वामी सत्तसंगानंद एवं परमानंद सेवा समिति प्राइवेट आई०टी०आई० ककरदही बाघपुर कानपुर देहात में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 06 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 79 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 38 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु शशि तिवारी जिला सेवायोजन अधिकारी कानपुर देहात, जिला सेवायोजन कार्यालय के अनुज, तेज प्रताप, विनोद कुमार तथा स्वामी सत्तसंगानंद एवं परमानंद सेवा समिति प्राइवेट आई०टी०आई० के प्रधानाचार्य आशीष शुक्ला एवं उनके समस्त स्टाफ के सहयोग से मेले को सफलतापूर्वक सपन्न कराया गया।

More Stories
कानपुर नगर 27 अगस्त 26*ग्रामीणों की गुहार पर समाजसेवी अनुभव कटियार द्वारा गड्ढा युक्त संपर्क मार्ग पर ईटा मिट्टी का कराया गया भराव जेसीबी द्वारा
गोरखपुर 27.08.2026**50,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र