कन्नौज31मार्च*आवारा गौवंश लदे कंटेनर मे ग्रामीणों ने पकडा एक गाय की मौत, कई घायल , मौके पर पहुंचे आला अधिकारी , गायों को गौशाला में छुड़वाया
हसेरन।इंदरगढ़ क्षेत्र के मढपुरा गांव के पास अर्जुनपुर मे ग्रामीणों ने कंटेनर में आवारा पशुओं को लदा देखा ग्रामीणों ने कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर में लदे आवारा जानवर को छुड़वाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना इंदरगढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौका पाकर कंटेनर चालक समेत आरोपी फरार हो गए। समाचार मिलते ही नायब तहसीलदार , उप जिलाधिकारी, तिर्वा क्षेत्रअधिकारी मौके पर पहुंचे । गांव के लोगों ने बताया कंटेनर मे करीब 80 गाय बंदी पड़ी थी । कंटेनर लगाकर गोवंश को भरा जा रहा था । सूचना लगती है गांव के कई लोग एकत्रित हो गए ।जिसमें एक गाय की मौके पर मौत हो गई , वहीं कई घायल है। उप जिलाधिकारी ने राकेश कुमार त्यागी ने आवारा गोवंशो को नजदीकी कलशान गौशाला मे छुड़वाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

More Stories
लखनऊ २७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*