कन्नौज29अगस्त2023*उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर किया जान लेवा हमला।
संवाद सूत्र हसेरन से शिवम गुप्ता यूपीआजतक।
हसेरन नहर के उस तरफ मोटर साइकिल की रिपेयर कर रहे दुकानदार ने जब उधारी के पैसे मांगे तो उत्तेजित होकर युवकों ने दुकानदार पर जान लेवा हमला कर दिया। बमुश्किल जान बचाकर दुकानदार ने चौकी इंचार्ज हसेरन पर प्रार्थना पत्र लिखकर दिया। जिसमे दोषियों को दंड दिलवाने की मांग की।
मुटेका पुरवा निवासीकुलदीप पुत्र बाबूराम शाक्य ने लिखित रूप से प्रार्थना पत्र चौकी पर दिया बताया कि मेरी हसेरन नहर पार ऑटो पार्ट्स की दुकान है। मरम्मत कार्य भी होता है। कठार निवासी शिवम पुत्र रामनरेश जोगनीपुरवा निवासी आनंद पाल अजान निवासी शिवा पुत्र बृजेश यादव वनपुरवा निवासी आशीष पाल पुत्र अज्ञात सहित दस अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया। मैं जान बचाकर अपनी दुकान बंद करके छिप गया। इन लोगो ने अवैध हथियार से फायर किया। चार खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। अपनी जान मॉल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। यदि भविष्य में कोई घटना घटित होती है तो जिम्मेदार यही लोग होंगे। थाना ध्यक्ष इंदर गढ़ किशन पाल ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलते ही अपराधियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जावेगी तथा पीड़ित को हर संभव मदद की जाएगी।

More Stories
मथुरा 13 अप्रैल 26*10 अप्रैल को वृन्दावन की घटना मे लापता 6 शवो मे से 3 शव 12 अप्रैल व 2 शव आज प्राप्त हुए
भागलपुर 13 अप्रैल 24*ज्ञान भारतम मिशन को लेकर डीडीसी ने किया विभिन्न स्थलों का दौरा*
भागलपुर13 अप्रैल 26*जन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम: