कन्नौज29अक्टूबर*खंड विकास अधिकारी ने लाख व नादे मऊ प्रधान को दिया नोटिस
खंड विकास अधिकारी त्रिवे दी ने ग्राम पंचाय तो मेऔचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर प्रधान व सचिव को चेतावनी पत्र दिया है।जिसमें पंद्रह दिन का समय दिया है। समय सीमा के अंदर कार्यों की पूर्ति न होने पर जिला स्तर पर कार्यवाही करने को कहा है।
हसेरन के खंड विकास अधिकारी
निरंजन त्रिवेदी ने बताया कि नादे मऊ में गौशाला निर्माण कार्य की प्रगति बेहद खराब स्थित में है। अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत नादे मऊ के अलावा लाख ग्राम पंचायत में भी रास्ते पर निर्माण कार्य अधूरा पाया गया।
खेल मैदान वपार्क से संबंधित कार्य नहीं करवाया गया। हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा था। नलो की टोंटिया टूटी हुई थी जल रास्तों पर फ़ैल रहा था। इसके अलावा श्रमिको के आधार पंजियन नहीं करवाए गए थे। एस एल w एम में
कोई प्रगति नहीं की गई थी। इन सब घोर अनियमितताओं को देखते हुए नादे मऊ की प्रधान मौर्य श्री पंचायत सचिव राजबहादुर लाख की प्रधानराम मूर्ति वर्मा पंचायत सचिव ओमकार को नोटिस दिया। जिसमें पंद्रह दिन में कार्य पूरा करने की कड़ी चेतावनी दी है। खंड विकास अधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए प्रधान सचिवों में चिंता की लकीरें खिंच गई है।
कन्नौज से शिवम गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ यूपी आजतक

More Stories
हरदोई 26 मार्च 26*मिशन शक्ति के तहत पिहानी में ‘रन फॉर यूनिटी’, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का दिया संदेश
हरदोई26 मार्च 26*हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी की मौत,तीन मौत से मचा कोहराम
मथुरा 26 मार्च 26*मथुरा जिले में सभी तहसीलों में “MISSION SHAKTI”*के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*