औरैया6अक्टूबर*बाइक की टक्कर से युवक घायल*
*औरैया।* स्थानीय जिला अस्पताल के सामने बुधवार को एक बाइक चालक ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के मोहल्ला तकिया सत्तेश्वर निवासी सलमान 18 वर्ष पुत्र यूनुस अली बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे जिला अस्पताल के सामने बाजार की ओर पैदल जा रहा था , उसी समय पीछे से आए बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक भाग जाने में सफल रहा।

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*