February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया6अक्टूबर*कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान*

औरैया6अक्टूबर*कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान*

औरैया6अक्टूबर*कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान*

*बुधवार को बैठक कर यातायात अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश*

*औरैया।* पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ यादव, यातायात प्रभारी औरैया व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया संजय कुमार पाण्डेय की संयुक्त टीम द्वारा जनपद औरैया के प्रमुख चौराहों, बॉर्डर की सड़कों एवं व्यस्त बाजार में तीन सवारी फर्राटा भरती मोटर साइकिलों, हूटर/सायरन व काली फिल्म चढ़ी कारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके अलावा बुधवार को पुलिस कार्यालय ककोर में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद के यातायात अधिकारी/कर्मचारी गणों की मीटिंग ली गई। जिसमें जनपद के व्यस्त यातायात से सम्बन्धित कस्बों के बारे में जानकारी ली गई व यातायात संसाधनों व उपकरणों की उपलब्धता के बारे में पूछते हुए निर्देश दिये गये। एसपी ने कहा कि सभी कर्मचारी यातायात जैकेट डियूटी के दौरान जरुर पहनेगें। साथ ही चैकिंग के दौरान कैमरा चालू हालात में कंधे पर लगाएंगे । गाड़ियों की काली फिल्में व गाड़ियों पर कोई भी पुलिस नहीं लिखायेगा ना कोई पुलिस साइन लगाएगा। अगर कोई लगाए मिलता है तो गाड़ी सीज करने की कार्यवाही की जायेगी व अन्य आवश्यक निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।