औरैया30जुलाई*एक बार फिर अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म*
*औरैया।* अछल्दा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम बीसरमऊ निवासी ममता पत्नी जीतू उम्र 26 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी देवर सोनू ने टोल फ्री नंबर पर 108 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी। सीएचसी अछल्दा की 108 एंबुलेंस द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई, और जल्दी से ममता व आशा बहू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा की तरफ चलने लगे। रास्ते में ममता देवी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई। पायलट विमल ने एंबुलेंस को साइड में रोकी व ईमटी राम नरायन ने एंबुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव कराया। ममता देवी ने एक सुंदर बच्चे को जन्म दिया। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां और बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं। पायलट विमल और ईमटी राम नरायन के द्वारा किए हुए इस कार्य की एंबुलेंस 102, 108 के जिला प्रभारी पीएम नितिन ज्ञान,ईएमई बृज मोहन त्रिपाठी स्टाफ ने बहुत प्रशंसा की। एंबुलेंस 102, 108 जिला प्रभारी नितिन ज्ञान ने बताया कि सभी जरूरतमंदों को समय से एंबुलेंस की सेवा मिलती रहे। इसके लिए हम भरपूर प्रयास करते रहेंगे।

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।
अररिया ११ अप्रैल २६ * बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की दीन दहाड़े धड़ से सर को अलग कर बेरहमी से हत्या कर दिया।
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत