औरैया3जून24*उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के पदाधिकारियो ने उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन*
*पान मसाला व तम्बाकू को अलग-अलग दुकानों पर विक्री करने की सरकारी अधिसूचना का होगा विरोध*
*छोटे व्यापारी का व्यापार होगा तबाह और बर्बाद*
औरैया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक अवस्थी की अध्यक्षता में छोटे व्यापारियों के व्यापार को ध्यान में रखते हुए आज औरैया एसडीएम अतिरिक्त अमित त्रिपाठी को ज्ञापन देकर व्यापारियों के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचने का कार्य किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा उ प्र द्वारा जो सरकारी अधिसूचना जारी की गई वह हर स्तर पर व्यापारी विरोधी है ऐसी किसी भी अधिसूचना से पूर्व व्यापारी वर्ग को साथ लेकर आम जनता को जागरूक करना चाहिए था। सादा पान व मसाला अलग दुकान से ओर तम्बाकू पान व मसाला अलग दुकान से खरीदने का आदेश पूर्ण रूप से अव्यवहारिक है।सरकार को इस आदेश पर पुनः विचार करना होगा।इसके लिए सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के दिशा निर्देशन विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन दिऐ जायेगें। व्यापारी वर्ग ने सरकार का साथ देश हित में दिया है लेकिन सरकारी अमला व्यापारियों को तवाह ओर वर्वाद करने पर आमादा है इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस अध्यादेश के विरोध में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में आज दिनांक 3 जून 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय ककोर औरैया में माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक अवस्थी , जिला कोषाध्यक्ष श्याम जी पोरवाल ,जिला महामंत्री अनुज गुप्ता, रजनीश कुमार, कुलदीप, आसिफ खान आदि पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपीआजतक

More Stories
अहमदाबाद13मई26*गुजरात में पहला ‘मेड इन इंडिया’ सी-295 एयरक्राफ्ट बनकर तैयार*
लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें.
नई दिल्ली13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*