औरैया29मार्च*गेल डीएवी मॉडल स्कूल में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया*
*दिबियापुर,औरैया।* ‘गेल डीएवी मॉडल स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण धूमधाम से संपन्न हुआ। मंगलवार को गेल डीएवी मॉडल स्कूल दिबियापुर में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को अच्छे अकादमिक प्रदर्शन और अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें उन्हें शील्ड, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र आदि प्रदान किए गये। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के बच्चे और उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य राजीव पांडेय ने कहा कि पुरस्कारों के द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन होता है साथ ही उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद प्रेषित किया I कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका अदिति शर्मा , डॉली खान , पवन तिवारी, सतीश सिंह , ओम प्रकाश तिवारी, हितेंद्र उपाध्याय , प्रज्ञा तिवारी, मनीषा मिश्रा , संध्या थपलियाल आतियां मारूफ ज्वाला यादव आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम
लखनऊ ३० जून २६ * यूपी: प्रदेश में 30 जून से सक्रिय होगा मानसून