औरैया29नवम्बर*नहर पुल पर भीषण जाम से घंटों जूझे राहगीर*
*अछल्दा,औरैया।* सोमवार दोपहर अछल्दा बिधूना मार्ग स्थित नहर पुल पर भीषण जाम लग गया। राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
अछल्दा नगर के बीचो बीच नहर पुल जाम के कारण चर्चा में रहता है। इस मुख्य वजह इस समय शादी विवाह व धान की सीजन के चलने घंटों जाम लगा रहा था। सोमवार को भी कई बार जाम लगा। सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे जाम में कई वाहन फस गये। तकरीबन दो घंटे बाद जाम खुल सका। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार शादी विवाह वाहनों की संख्या बढने के चलते जाम से दिक्कत बढ़ जाती है।अछल्दा थाना अध्यक्ष के राकेश शर्मा के अनुसार नहर पुल पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। एक एक कर वाहनों को निकलवाने का प्रयास होगा।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है