औरैया29जुलाई24*पाँच शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
फोटो – पकड़े गए शातिर चोर
औरैया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व कोतवाली औरैया पुलिस टीम द्वारा जनपद में विभिन्न जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए शातिर चोरो ने जनपद में विभिन्न जगहों पर चोरी करने व चोरी से मिली नकदी व समान को आपस में बांट लेने की बात स्वीकार की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 जुलाई 2024 को वादी विक्रम सिंह पुत्र मानिक सिंह निवासी ग्राम वरमूपुर थाना कोतवाली औरैया जो कि दिनांक 0
9 जुलाई 2024 को अपने परिवार सहित शादी मे ऊसरगांव जनपद जालौन गया था जिस दौरान उसके घर चोरी हो गयी थी जिसमे कि आभूषण चोरी की लिखित तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर मु0अ0सं0 346/24 धारा 331 (4)/305 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमे कि पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए माल व मुल्जिमान की शीघ्र अति शीघ्र बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी, गठित टीमों द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए आज दिनाँक 28 जुलाई 2024 को अभियुक्तगण रीशु शुक्ला, शिवम यादव, अमन पोरवाल, शिवम यादव पुत्र चन्द्रजीत यादव, अरुण को मुखबिर की सूचना पर जालौन रोड के किनारे स्थित विद्युत की ट्रांसमिशन लाईन के टावर के पास बाऊन्ड्रीनुमा खाली पडे प्लाट के अन्दर थाना कोतवाली औरैया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा पूंछतांछ में बताया गया कि हम लोग रैकी करके घरों व दुकानो को निशाना बनाकर चोरी करते है, और चोरी में जो भी सामान व रुपये मिलता है, उसे आपस मे बाँट लेते है । आज से करीब 16-17 दिन पहले हम लोगो ने फफूंद नहर पुलिया के पास स्थित एक बन्द मकान की रैकी करके उस मकान से आभूषण चोरी किये थे इनमें से कुछ आभूषण हमने सरेराह चलते इटावा जा कर 60 हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेंच दिये थे, और रुपयों को आपस में बांट लिया था, बांटे हुये सभी रुपये हम लोगो ने ऐश मौज में खर्च कर दिये थे तथा शेष जेवरातो को हम सभी लोगो ने सहमति से अरुण यादव के पास रख दिये थे कि आवश्यकता पडने पर आपस मे बाँट लेंगे । आज हम लोग वचे शेष जेवरातो को बाँटने के लिये यहाँ इकट्ठा हुये थे, हम लोगो ने उन्ही जेवरातों को आपस मे बाँट लिया था, फिर हम लोग कही और चोरी करने की बाते कर रहे थे तभी हम लोगों को पुलिस ने पकड लिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक चेन, एक जोडी झुमकी, दो जोडी कान के बाला, एक जोडी नाक की बाली, एक अंगूठी सभी पीली धातु की, दो जोडी पायल, दो छोटी प्लेट सफेद धातु, घटना में प्रयुक्त एक प्लासनुमा कटर दो मोटर साईकिल व एक कार बरामद हुई। वहीं जानकारी करने पर पता चला पकड़े गए शातिर चोरों पर विभिन्न थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं।

More Stories
लखीमपुर खीरी-११फरवरी २६ * डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विकास खंड नकहा का औचक निरीक्षण
मुंबई ११ फरवरी २६ * भाजपा की रितु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर
प्रयागराज ११फरवरी 26 * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़