औरैया28मार्च*एटीएम में कैश खत्म, हड़ताल के चलते परेशान रहे ग्राहक*
*कंचौसी,औरैया।* निजीकरण के विरोध के चलते दो दिवसीय हड़ताल होने से सेंट्रल बैंक का कार्य ठप रहा, वही एटीएम में कैश खत्म होने से ग्राहक परेशान रहे, बैंक के बाहर हड़ताल बैनर चस्पा ना होने से ग्राहक बैंक खुलते ही अपने कार्य के लिए बैंक पहुँच गए, बैंक के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों को बताया गया निजीकरण के विरोध के चलते बैंक दो दिवसीय हड़ताल है, जिससे सभी लेनदेन कार्य ठप है,ग्राहकों ने बताया कर्मचारी हड़ताल में बैंक के बाहर हड़ताल करने के बजाय बैंक के अंदर कार्य करते नजर आए।वही बैंक में हड़ताल की जानकारी होने से सुखमपुर गांव निवासी वृद्ध रामजानकी तीन किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुँची तो हड़ताल की जानकारी होने पर थककर बैंक के बाहर ही बैठ गई।

More Stories
गोरखपुर 27.08.2026**50,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र
भागलपुर 27 अगस्त 26*NCC, भागलपुर की छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व