औरैया27दिसम्बर*संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत*
*रुरुगंज,औरैया।* रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम साहूपुर निवासी किसान दिनेश पाल पुत्र झम्मन लाल उम्र 48 बर्ष की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि उनका भाई दिनेश रविवार सुबह गांव में रहने बाले एक राजमिस्त्री को बुलाने गए थे। तभी बात करते समय वह अचानक गिर गए, आसपास खड़े हुए लोग दिनेश पाल को लेकर डॉक्टर के पास गए और इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को दी। अस्पताल पहुचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, दिनेश कुमार की मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों कोहराम मच गया,वही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दिनेश पाल के दो पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी समेत स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल था। ग्राम प्रधान पंकज सेंगर, मानसिंह पाल, पप्पू सेंगर, अनोखेलाल पाल, पूर्व प्रधान सुरेंद्र पाल ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
चित्रकूट15मई26*मनरेगा उपायुक्त जांच के नाम पर भ्रष्टाचार को खुलेआम दे रहे बढ़ावा।
पूर्णिया नगर निगम की पहल: रिफ्यूज कॉम्पेक्टर से रोज हो रही बड़े डस्टबिनों की सफाई*
पूर्णिया15मई26*पीएम की सुरक्षा पर उठी चिंता, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने भेजा पत्र*