March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया27दिसम्बर*टोरंटो गैस लाइन पाइप बिछाने में की जा रही ठगी*

औरैया27दिसम्बर*टोरंटो गैस लाइन पाइप बिछाने में की जा रही ठगी*

औरैया27दिसम्बर*टोरंटो गैस लाइन पाइप बिछाने में की जा रही ठगी*

*औरैया।* शहर में इन दिनों टोरंटो गैस लाइन पाइप बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। कई मुहल्लों में इसके लिए कर्मचारियों द्वारा काम प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके तहत गड्ढे खोदे जा रहे हैं। कंपनी से फार्म भरने के नाम पर कुछ लोगों से ठगी की जा रही है। कंपनी के दो कर्मचारियों द्वारा लोगों से संपर्क कर फार्म भरने व कनेक्शन के एवज में चेंक द्वारा भुगतान करने की बात कही जा रही है। इसी के चलते जनता के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
शहर में प्रमुख मार्गों गलियों व रिहायशी इलाकों में टोरंटों गैस पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी के फार्म भरने के नाम पर कुछ लोग ठगी कर रहे हैं। जानकारी तब हुई जब रविवार को उसी कंपनी के दो कर्मचारियों ने लोगों से संपर्क कर फार्म भरने व कनेक्शन के एवज में चेक के माध्यम से निर्धारित धनराशि जमा करने की बात कही। इस पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। टोरंटो कंपनी की ओर से इन दिनों शहर में अंडरग्राउंड गैस लाइन बिछाने का काम जोरशोर से जारी है। खास बात यह है कि इसी कंपनी के नाम पर कुछ कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन के लिए लोगों से संपर्क कर उनसे पांच-पांच सौ रुपये वसूले गए। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मोहल्ला गोविंद नगर निवासी पीडि़त सेवानिवृत्त शिक्षक राजबाबू द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके पास राहुल नाम का एक व्यक्ति आया था। जिसने अपने को टोरंटो कंपनी का कर्मचारी बताते हुए गैस कनेक्शन लेने के लिए फार्म भरवाया। जिसके एवज में मुझसे पांच सौ रुपये लिए। आज तक फिर से दो लोग कनेक्शन के लिए फार्म भरवाने आए। जब उन्होंने निर्धारित फीस के १०९० रुपये मांगे। जब बताया कि वह पहले से ही पांच सौ रुपये दे चुके हैं। इस पर कंपनी के कर्मचारियों के सामने पूरी घटना का खुलाशा हुआ। देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि टोरंटो कंपनी के नाम से आए दो-तीन कर्मचारी मुझ से गैस कनेक्शन के लिए पांच सौ रुपये ले गए। पढ़ा-लिखा न होने के कारण मैं कुछ समझ नहीं सका। आज फिर से दो लोग गैस कनेक्शन के लिए चेक मांगने आ गए। तब पता चला कि मेरे साथ ठगी हो गई है। बोले जिम्मेदार—
कुछ दिन पहले कनेक्शन लेने वालों के लिए सर्वे कराया गया था। जिसमें किसी से भी कोई रुपया लेने जैसी कोई बात ही नहीं थी। अगर किसी कर्मचारी ने ऐसा किया है, तो उसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुभव कुमार, मार्केटिंग मैनेजर टोरंटो कंपनी।

Taza Khabar