औरैया27जुलाई*लोकतंत्र रक्षक सेनानी का हुआ निधन शोक की लहर*
*बिधूना,औरैया।* कस्बे के किशोर गंज निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी का लंबी बीमारी के चलते अपने आवास पर उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। निधन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गयी। जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनका अंतिम संस्कार अरिंद नदी के भैरो घाट पर कर दिया गया। संगठन के प्रदेश महामंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की है।
कस्बे के लोकतंत्र रक्षक सेनानी नन्दराम शर्मा का लंबी बीमारी के चलते उनका अपने निवास पर निधन हो गया। निधन को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर विश्वनाथ सक्सेना उनके आवास पर पहुंचे जहां अंतिम दर्शन किये। उन्होंने बताया कि वह जानकारी देने एसडीएम से पहुंचे तथा कोतवाली प्रभारी बिधूना को भी जानकारी दी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि वह संगठन के माध्यम से विरोध दर्ज करेंगे। वही लोकतंत्र रक्षक सेनानी की अंतिम शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कस्बे के अरिन्द नदी के भैरो घाट शव को ले जाया गया। जहां अधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम सलामी दी। निधन पर लोकतंत्र रक्षक सेनानी गिरीश कुमार शुक्ला सम्पादक, सेनानी भगवानदास गुप्ता ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*