July 2, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया25फरवरी24*गैस गीजर से बाथरूम में बनी गैस नव विवाहिता की हुई मौत* बीते डेढ सप्ताह पूर्व हुई थी शादी

औरैया25फरवरी24*गैस गीजर से बाथरूम में बनी गैस नव विवाहिता की हुई मौत* बीते डेढ सप्ताह पूर्व हुई थी शादी

औरैया25फरवरी24*गैस गीजर से बाथरूम में बनी गैस नव विवाहिता की हुई मौत* बीते डेढ सप्ताह पूर्व हुई थी शादी

*कंचौसी। औरैया*

कंचौसी चौकी क्षेत्र के कंचौसी गांव में गैस गीजर के कारण एक नवविवाहिता की जान चली गई। बाथरूम में गीजर से गैस बनने के कारण नवविवाहिता बेहोश हो गई।गैस गीजर से बाथरूम में गैस बन जाने से कंचौसी गांव निवासी नवविवाहिता की मौत हो गई। स्वजनो ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर नव विवाहिता को बाहर निकाला। स्वजन आनन फानन में नव विवाहिता को सौ सैया अस्पताल चिचौली ले गए जहां डॉक्टरों ने नव विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। नव विवाहिता की मौत की खबर पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। महिला की शादी बीते 14 फरवरी को हुई थी। कंचौसी गांव निवासी चित्रा पत्नी अश्वनी गुप्ता रविवार सुबह करीब नौ बजे बाथरूम में नहाने के लिए गईं थीं। काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं आईं तो स्वजनों को चिंता हो गई। चित्रा को आवाज भी लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। स्वजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। बाथरूम के अंदर चित्रा बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। स्वजन उनको निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जिला अस्पताल में चित्रा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने नव विवाहिता की मौत की खबर मायका पक्ष को दी। वर्षा का मायका कानपुर में है। चित्रा का विवाह बीते 14 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज से कंचौसी गांव थाना दिबियापुर निवासी अश्वनी गुप्ता के साथ हुआ था। अश्वनी अपने दूसरे मकान में गया था। अश्वनी गुप्ता अपनी मिठाई की दूकान किए है।स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वही ग्रामीण आपस मे बातचीत करते हुए कह रहे थे हाथ की नव विवाहिता की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। इस संबध में चौकी प्रभारी ज्ञानेद्र कुमार ने बताया पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्टर सत्य प्रकाश वाजपेई

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.