[23/09, 5:27 PM] Ram Prakash Sharma: *ससुराल गये अधेड़ की दुर्घटना में मौत*
*औरैया।* मोहल्ला भीखमपुर औरैया सुजुकी एजेंसी के पीछे निवासी एक अधेड़ जनपद कानपुर देहात अपनी ससुराल गया हुआ था, तभी वह मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। जिसकी कानपुर अस्पताल मौत हो गई। मृतक का शव गुरुवार को घर आने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला भीखमपुर औरैया सुजुकी एजेंसी के पीछे निवासी श्रीबाबू 55 बर्ष पुत्र परशुराम अपनी ससुराल 23 सितंबर को कानपुर देहात घूमने गया था। वहां पर रुकने के बाद घर के लिए 22 सितंबर को मोपेड से वापस आ रहा था। उसी समय वह मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी कानपुर अस्पताल में उसके रिश्तेदार ने घायल को पहले अकबरपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया , इसके बाद हालत बिगड़ने पर कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह बिहार से लाई हुई दूसरी पत्नी का जीजा मृतक के शव को घर लेकर आया। उसने बताया कि श्रीबाबू का बिरहाना चौकी के पास एक्सीडेंट हो गया था। पुलिस वालों ने उसे फोन किया तो वह इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम अकबरपुर ले गया , और भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए अकबरपुर के बाद कानपुर हैलट ले गया। जहां चिकित्सकों ने श्रीबाबू को मृत घोषित कर दिया। जिस पर घर लाया है। जब मृतक के बहन बहनोई आए तरी कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने कहा कि कानपुर में मृत घोषित किया गया वहां से मृत्यु का लेटर मिलता है वह नहीं दिखाया। कहां इलाज कराया गया वह कागज भी नहीं दिखाएं। इसी बात को लेकर मृतक के बहन बहनोई ने शक जाहिर करते हुए कहा कि मुझे ऐसा प्रतीत होता है , कि श्रीबाबू की पैसों के लालच में हत्या कर दी गई है। वर्तमान दूसरी पत्नी नीलम अलग जाति की है, कोई लड़के- बच्चे नहीं है और कोई भाई नहीं है। वह अकेला पत्नी के साथ रहता था। पत्नी ने मृत्यु होने के बाद पड़ोस में व रिश्तेदारों को किसी को सूचना नहीं की। जबकि जरुहौलिया निवासी दोहरे जाति के ब्यक्ति जानकारी दी और उसके साथ ही घटनास्थल पर गई। बताया जाता है कि अभी हाल में करीब 5 लाख रुपए का खेत बेचा था। उस लालच में कहीं मर्डर तो नहीं कराया गया है। इससे पहले एक दोहरे समाज का लड़का मृतक की पत्नी के संपर्क में आया। मृत्यु के समय वह साथ में रहा। बहन बहनोई जब आये तो भाग गये। सही तरीके से बता पाने के कारण रिश्तेदारों की शक की सुई पत्नी पर व उसके साथियों पर घूमी , तो मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया।
[23/09, 6:50 PM] Ram Prakash Sharma: *27 को होगी दुकानों की नीलामी*
*औरैया।* अपर जिलाधिकारी रेखा चौहान ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट मुख्यालय ककोर परिसर में स्थित जलपान गृह व पांच दुकानों की नीलामी आगामी 27 सितंबर को मुख्यालय ककोर के सभाकक्ष में अपराह्न 2 बजे होगी। नीलामी की नियम और शर्तें कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।
[23/09, 6:50 PM] Ram Prakash Sharma: *छात्रवृत्ति पाने के लिए 27 सितंबर तक जमा करें अभिलेख*
*औरैया।* जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद की कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 की समस्त शिक्षण संस्था के छात्र/ छात्राओं को अवगत कराया है कि 2 अक्टूबर को छात्रवृत्ति विवरण समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसके द्वारा जिले में अध्ययनरत जिन छात्र-छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन टैम्पररी लॉक किए गए हैं। वह सभी छात्र/ छात्राएं अपने ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर फाइनल सबमिट करने के उपरांत समस्त वांछित अभिलेखों सहित अपनी शिक्षण संस्था में जमा करें। जिसके उपरांत संबंधित संस्था के प्रबंधक/प्रधानाचार्य छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन भरने एवं फाइनल सबमिट किए गए आवेदन पत्रों को संस्थान स्तर से निर्धारित समय के अनुसार 27 सितंबर तक ऑनलाइन सबमिट करते हुए पात्र छात्र-छात्राओं को एक्सेप्ट एवं अपात्र छात्र/छात्राओं को रिजेक्ट किया जाना सुनिश्चित करें। जिससे 2 अक्टूबर को छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया जा सके।
[23/09, 6:50 PM] Ram Prakash Sharma: *25 को होगा आजादी का अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन।*
*औरैया।* भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय एवं उद्योग विभाग के आपसी समन्वय से आजादी के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन एक दिवसीय वाणिज्यक उत्सव के रूप में 25 सितंबर को ब्लॉक सभागार औरैया में 11 बजे किया जा रहा है। जनपद के सभी संबंधित उद्यमी, व्यापारी, उत्कर्ष इकाइयों के प्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय अधिकारी वाणिज्य उत्सव कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे कि प्रधानमंत्री जी के भजन कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
[23/09, 6:50 PM] Ram Prakash Sharma: *पराली को जलाएं नहीं बल्कि गौशाला में उपलब्ध कराएं – डीएम*
*औरैया।* गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा प्रमोशनल ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेसिड्यू योजना के तहत जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने की। इस जागरूकता गोष्ठी में किसानों को पराली एवं फसल अवशेष के प्रबंधन हेतु जानकारी दी गई। इस मौके पर उप कृषि निदेशक एवं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को पराली फसल अवशेष के प्रबंधन हेतु विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं किसानों को फसल अवशेष को ना जलाने को लेकर जागरूक करते हुए बताया कि कोई भी किसान अपनी फसल अवशेष को खेतों में ना जलाएं इससे वातावरण प्रदूषित होता है। पराली जलाने पर अर्थदंड भी लगाया जा सकता है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसान अपने खेतों की फसल अवशेष को जलाएं नहीं बल्कि उससे गौशाला हेतु उपलब्ध कराएं जिससे कि पशुओं को चारा मिल सके। पराली फसल अवशेष जलाने से प्रदूषण होता है जिससे की घातक बीमारियां हो सकती हैं।इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
[23/09, 7:46 PM] Ram Prakash Sharma: *3286 वंचितो को मिलेगा योजनाओं को लाभ*
*गांव-गांव कैंप लगाकर 3286 वंचितों के आवेदन प्राप्त किये गये*
*सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पहला चरण हुआ पूरी तरह से सफल – कृषि राज्य मंत्री*
*औरैया।* जिलाधिकारी की पहल पर वंचितों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गांव गांव में कैंप लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु चलाये जा रहे “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का पहला चरण समाप्त हो गया। गुरुवार से इस कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। पहला चरण 16 सितंबर से 22 सितंबर चलाया गया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सरकार की 24 योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया गया एवं इन योजनाओं से वंचित लोगों का मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर योजना का लाभ दिया गया। पहले चरण में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1550, आयुष्मान कार्ड के 1401, वृद्धावस्था पेंशन के 817, मुख्यमंत्री आवास योजना के 541 एवं राशन कार्ड के 506 आवेदनों सहित कुल 8257 आवेदन प्राप्त हुए जिस पर पात्रता की जांच कर मौके पर ही 3886 आवेदनों को स्वीकार कर लिया गया। अन्य शेष आवेदनों की पात्रता की जांच हेतु संबंधित विभाग को भेज दिया गया एवं निर्देश दिए गए कि जल्द से जल्द पात्रता की जांच कर योजना का लाभ दिया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों को लाभ पहुंचाना है जो जागरूकता के अभाव या अन्य किसी वजह से योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ देना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अतः इसी जिम्मेदारी को निभाने के लिए गांव गांव में कैंप लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम से सभी वंचितों को योजना का लाभ बिना किसी दिक्कत के घर बैठे मिल रहा है। इसके पहले चरण में यह अभियान पूरी तरह से सफल रहा है। पहले चार में लगभग आधे गांवो को कवर किया गया है। दूसरे चरण में बाकी बचे हुए ग्रामों में कैंप लगाकर इस अभियान को चलाया जाएगा। एक कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भी इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से जनता के बीच सरकार को लेकर सकारात्मक सोच बनेगी। जो व्यक्ति कार्यालय आकर योजना का लाभ लेने में असमर्थ है वह अब घर बैठे ही लाभ योजना का लाभ ले पा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को किया कि जो गांव पहले चरण में छूट गये है उन्हें दूसरे चरण में लेकर सभी गांव को योजनाओं से संतृप्त किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विकास संबंधी सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी आवेदन आए उन पर तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पर ही व्यक्ति को लाभ दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरती जाये।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें