August 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24मार्च24*एक्सिस पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी मनाया होली उत्सव**नकली रंगो से होली न खेलने की दी सलाह*

*फफूंफ,औरैया।* शनिवार को नगर के एक्सिस पब्लिक स्कूल में छात्र व छात्राओं और शिक्षकों ने खेली होली। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अबीर गुलाल ब फूलों से रंगों के त्योहार का आगाज किया.छात्रों ने हाथों को रंग कर, मटकी पेंटिंग,फेस पेंटिंग और अलग- अलग तरीके के मास्क और कलरफुल स्लोगंस लिखकर होली का त्योहार खास रूप से मनाया। होली के त्योहार को स्कूली बच्चों ने खूब धूमधाम से मनाया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर चढ़कर त्योहार का आनंद लिया और शिक्षकों को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली lहोली महोत्सव के दौरान स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को होलिका दहन का महत्व बताया और उन्हें त्योहार की बधाइयां दीं। बच्चों ने शिक्षकों को अपने हाथों से अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। विद्यालय के बाइस चेयरमैन दीपक दीक्षित ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इस दौरान बच्चों को नकली रंगों के साथ होली न खेलने की सलाह भी दी।