March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24मार्च2024*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की कुछ खास खबरें

औरैया24मार्च2024*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की कुछ खास खबरें

औरैया24मार्च2024*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की कुछ खास खबरें

[24/03, 8:50 am] Rp Sharma: *25 मार्च को मदिरालय 5 बजे तक रहेंगे बंद*

*औरैया।* जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देशानुसार जनपद में होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 25 मार्च 2024 को सायं 5:00 बजे तक के लिए के जनपद औरैया की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग के थोक व फुटकर अनुज्ञापनों के बिक्री की बन्दी घोषित की गयी है।’इस बन्दी के लिए अनुज्ञापियो को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।
[24/03, 8:50 am] Rp Sharma: *स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को डीएम ने किया निर्देशित*

*औरैया।* जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने निर्देशित किया है कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को आवंटित निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए 29 मार्च 2024 (गुड फ्राइडे)एवं 31 मार्च 2024 (रविवार ) को सार्वजनिक अवकाशों में भी जनपद औरैया में स्थित समस्त उप निबंधक कार्यालयों को खुलवाकर रजिस्ट्रीकरण की कार्यवाही की जाएगी जिससे शासन की मंशा के अनुरूप स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को आवंटित निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। उपरोक्त जानकारी देते हुए सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने अवगत कराया है कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग राजस्व प्राप्ति का एक मुख्य स्रोत है शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके इस हेतु उक्त अंकित अवकाश के दिवसों में भी समस्त उपनिबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्रीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
[24/03, 8:50 am] Rp Sharma: *महामूर्ख सम्मेलन 25 मार्च को फूलगंज मैदान में*

*औरैया।* प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन अवसर पर महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन 25 मार्च दिन सोमवार दोपहर 2:00 बजे से फूलगंज मैदान आलू मंडी में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सम्मेलन की आयोजक हर गोविंद तिवारी एवं अमरनाथ विश्नोई ने देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सोमवार दोपहर 2:00 से आयोजित किया जाएगा, महामूर्ख सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है सम्मेलन के आयोजक सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर वासियों से पुरजोर अपील की है।
[24/03, 8:51 am] Rp Sharma: *इस वर्ष 2024 में होलिका दहन कब करें*

*सभी सनातन धर्मावलंबियों को जय सियाराम रंगोंत्सव पर्व की अग्रिम शुभकामनायें*

*औरैया।* होलिका का दहन /फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में किया जाता है पूर्णिमा तिथि इस वर्ष 24 मार्च को प्रातः 09:55 से प्रारंभ होगी जो 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। 24 मार्च को भद्रा प्रातः 09:55 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगी जो कि रात्रि 11:12 बजे तक रहेगी। निर्णयामृत और मदनरत्ने में पुराण समुच्चय के वाक्य से लिखा है, कि भद्रा में यदि होली में अग्नि लगावे तो वहां देश का भंग करती है और नगर को भी इसलिए भद्रा में श्रावणी और होली यह दोनो नहीं करनी चाहिए कारण यह है कि श्रावणी राजा को और होली ग्राम को भस्म करती है इसी प्रकार यदि फाल्गुन की पूर्णिमा मध्यान्ह से परे हो और रात्रि में भद्रा के अंत काल तक होय तो होली को भद्रा के उपरांत ही जलावे अतः सभी से शास्त्र सम्मत विधान के अनुसार ही होलिका दहन करने के लिए विद्वत परिषद जनपद औरैया 24 मार्च की रात्रि 11:14 बजे के उपरांत ही होलिका दहन करने के लिए निर्णय देती है। अतः होली की पूर्णिमा 24 मार्च 2024 दिन रविवार को है अतः धुलेण्डी होली रंगोत्सव पर्व 25 तारीख सोमवार को मनाया जाएगा और 27 मार्च बुधवार को द्वितीया होगी। सम्पूर्ण भारतवर्ष मे कहीं भी चंद्रग्रहण दृश्य नहीं होगा अपने यहाँ किसी प्रकार का सूतक नियम नहीं माना जायेगा।
*आचार्य पं.आनंद तिवारीन औरैया*
*संयोजक विद्वत परिषद*
*जनपद औरैया*

Taza Khabar