February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24मार्च*सरकारी इमारतों के बाहर अतिक्रमण से पटा नगर अराजक तत्वों का अड्डा

औरैया24मार्च*सरकारी इमारतों के बाहर अतिक्रमण से पटा नगर अराजक तत्वों का अड्डा

औरैया24मार्च*सरकारी इमारतों के बाहर अतिक्रमण से पटा नगर अराजक तत्वों का अड्डा
क्रासर- जीजीआईसी ,बीआरसी, पीडब्ल्यूडी, थाना परिसर ,रेलवे स्टेशन, सिंचाई विभाग के बाहर अतिक्रमण से बेहाल
फ़ोटो समाचार- नगर की हर सड़क पर अतिक्रमण की फ़ोटो
आज समाचार सेवा
दिबियापुर औरैया उत्तर प्रदेश सरकार जहां अतिक्रमण और भू माफियाओं पर बुलडोजर चलाने का आदेश दे रही है वही जनपद औरैया के दिबियापुर औद्योगिक नगरी में अतिक्रमण से हाल बेहाल है यहां विश्व के महा नवरत्न प्लांट गैल, एनटीपीसी ,पाता पेट्रोकेमिकल्स जैसे प्रतिष्ठान मौजूद है वही उत्तर मध्य रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण फफूंद रेलवे स्टेशन भी जनपद औरैया के दिबियापुर में स्थापित है जहां पर देश दुनिया के इंजीनियर उपभोक्ता एवं औद्योगिक इकाइयों से जुड़े व्यापारी एवं अधिकारीगण आते रहते हैं वही नगर के व्यस्ततम फफूंद चौराहे से लेकर एनटीपीसी तक अतिक्रमण से पूरे फुटपाथ पटे पड़े हैं महत्वपूर्ण बात तो यह है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बाउंड्री से करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानदारों ने स्थाई और अस्थाई पेटी ठिलिया और बसों को खड़ा करके अतिक्रमण कर रखा है जिससे कई अराजक तत्व कन्या विद्यालय के आसपास भटकते रहते हैं जिससे छात्राओं को भारी भय बना रहता है यहां राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने जिला प्रशासन को कई बार पत्र लिखकर अतिक्रमण को साफ करवाने और अराजक तत्वों पर निगाह रखने की लिखित शिकायत की लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं आई वही फफूंद रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ सरकारी फुटपाथ को घेर रखा है और वहां पर बनी सरकारी इमारतें डक गई है यहां थाने से लेकर स्टेशन तक पीडब्ल्यूडी का जनपदीय कार्यालय मौजूद है लेकिन उसकी बाउंड्री से दुकानदारों ने टट्टर डालकर स्थाई अतिक्रमण कर रखा है और वही ब्लॉक भाग्यनगर का बीआरसी कार्यालय बेला रोड पर स्थित है जिसके आसपास टेंपो स्टैंड और अस्थाई दुकानों का कब्जा है जिससे वहां पहुंचने वाले अभिभावक और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है उधर सिंचाई विभाग नहर बाजार में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है क्योंकि सड़क के फुटपाथ पर ठेलिया खोंचा एवं अन्य दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान लगा रखे हैं जिससे दोनों तरफ सिकुडती रोड के कारण जाम की समस्या बनी रहती है यहां विगत वर्षों में तत्कालीन उप जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला ने नगर में अपार जिला अधिकारी रेखा एस चौहान के सानिध्य में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था जिसमें कुछ दुकानदारों ने अपना अस्थाई अतिक्रमण हटाकर इतिश्री कर ली लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस रही और लोगों ने पूरे नगर के सरकारी फुटपाथो को पूरी तरह से घेर रखा है जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना राहगीरों को करना पड़ता है एवं तत्काल में निकलने वाले अधिकारियों को भी जाम का सामना करना पड़ता है यहां नगर की जनता ने जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि नगर क्षेत्र में बने सरकारी फुटपाथ को पूर्ण रूप खाली करवाया जाए और सरकारी इमारतों के आसपास अतिक्रमण को शीघ्र हटवाया जाए जिससे नगर में जाम की समस्या से निजात मिल सके और छात्र छात्राओं को भय के माहौल में स्कूल ना जाना पड़े। वही अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिबियापुर मोनिका उमराव ने कहा कि जिला प्रशासन को कई बार लिखा गया लेकिन पर्याप्त फोर्स न होने के कारण अतिक्रमण हटाया नहीं जा सका उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा फोर्स मुहैया कराए जाने पर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

Taza Khabar