February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया24मार्च*कोटेदार की दबंगई व घटतौली से उपभोक्ता परेशान,

औरैया24मार्च*कोटेदार की दबंगई व घटतौली से उपभोक्ता परेशान,

औरैया24मार्च*कोटेदार की दबंगई व घटतौली से उपभोक्ता परेशान,
• उपजिलाधिकारी अजीतमल ने दिए जांच के आदेश,
• उपभोक्ताओं को दिया न्याय का आश्वासन,

अजीतमल औरैया क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमावता के राशन डीलर की मनमानी चलते उपभोक्ताओं ने ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह सेंगर उर्फ शेरू की अगुआई में उपजिलाधिकारी अजीतमल को एक प्रार्थना पत्र शपथपत्रों के साथ दिया। जिसमें उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अजीतमल को बताया कि अमावता गांव का राशन डीलर एक सिफ्ट के खाद्यान्न वितरण के लिए मात्र दो दिन ही दुकान को खोलता है। बाकी समय में उचित दर की दुकान बंद रहती है, साथ ही खाद्यान्न भी कम ही निकलता है। वहीं दबंगई दिखाते हुए कई उपभोक्ताओं को अपशब्द बोलते हुए भगा देता है। उपजिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं की बात सुनकर कमेटी गठित कर जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर
शैलेंद्र सिंह सेंगर(शेरू) प्रधान और भाजपा नेता बसंत सिंह सेंगर, अर्जुन सिंह,शिव सिंह,शिवम, हरिओम समेत लगभग दर्जन भर लोगों ने उपजिलाधिकारी अजीतमल से न्याय की गुहार लगाई।

Taza Khabar