औरैया24फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर औरैया की खास खबरें
*प्रशासन की कड़ी चौकसी के बीच दूसरे दिन संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा*
*अधिकारियों एवं सचल दल ने जनपद के कॉलेज में किया निरीक्षण*
*औरैया।* आज 23 फरवरी शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा-2024 में प्रथम पाली में हाईस्कूल की अरबी फारसी तथा इण्टरमीडिएट में नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत नागरिक शास्त्र विषय में 1133 में से 1053 छात्र उपस्थित व 80 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल परीक्षा के अरबी विषय का 01 परीक्षार्थी पंजीकृत था वह अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में कृषि शस्त्र विज्ञान प्रथम पेपर 157 में 146 उपस्थित 11 अनुपस्थित कृषि शस्त्र विज्ञान षष्टम पेपर में 102 पंजीकृत सभी उपस्थित रहे। सामान्य आधारिक विषय में 146 में से 139 उपस्थित 07 अनुपस्थित तथा हाईस्कूल विषय में संगीत गायन विषय में पंजीकृत 01 छात्र में से 01 उपस्थित रहा।
प्रातः कालीन पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया द्वारा श्री रामसहाय इंटर कॉलेज पन्हर, तिलक इण्टर कालेज औरैया, नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया, चौधरी विशंभर सिंह भारती विद्यालय इंटर कॉलेज औरैया, चौधरी विशंभर सिंह बालिका इंटर कॉलेज भारती औरैया का निरीक्षण किया गया। द्वितीय पाली में वैदिक टै० एवं औरैया इंटर कॉलेज दिबियापुर, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर व सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ औरैया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सचल दल प्रभारी प्राचार्य डायट अजीतमल औरैया द्वारा प्रातः कालीन पाली में राजकीय इण्टर कालेज अयाना, जनता इंटर कॉलेज बिरूहनी, एकलव्य इंटर कॉलेज बल्लापुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज सांफर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। खण्ड शिक्षा अधिकारी औरैया द्वारा प्रातः कालीन सेंट सांईनाथ दिबियापुर वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर, स्वामी प्रेम शिवानंद इंटर कॉलेज दिबियापुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिबियापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उपरोक्त जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया एसपी यादव द्वारा दी गई है।
[24/02, 8:26 am] Rp Sharma: *सस्ता हुआ पैसेंजर ट्रेनों का किराया अब साधारण किराए में कानपुर इटावा जा सकेगे यात्री*
*कंचौसी,औरैया।* कोविड के समय शुरू की गईं मेमू स्पेशल ट्रेनों का दर्जा अब हट चुका है। रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच भी बहाल करने के निर्देश दे दिए हैं। यात्री सुविधाओं में भी धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। ऐसे में अब यात्रियों को फिर से पुराने किराए पर सुविधाओं के साथ सफर करने का मौका मिलेगा। रेलवे ने कोरोना काल में ट्रेनों को स्पेशल दर्जा देते हुए 30 से 40 फीसद तक किराया बढ़ा दिया था। जनरल कोच में भी आरक्षण जरूरी होने पर टिकट के दाम में दोगुनी बढ़ोत्तरी हो गई थी। रेलवे ने सामान्य टिकट पर यात्रा की सुविधा बहाल कर दी है। इसके बाद से कंचौसी रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली चार जोड़ी मेमू ट्रेनों से भी स्पेशल का तमगा पूरी तरह से हट गया है। अब एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में पूर्व का किराया ही लिया जाएगा।
*इनसेंट*
*मेमू ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियो को होगा फायदा*
कंचौसी रेलवे स्टेशन से जनरल टिकट पर मेमू ट्रेन का किराया कम होने से सबसे बड़ा फायदा कानपुर, इटावा, टुंडला, पनकी धाम, रूरा, अछल्दा, भरथना, फिरोजाबाद, लखनऊ, उन्नाव आदि जगहों पर आने जाने वाले एक हज़ार से अधिक दैनिक यात्रियों को मिलेगा। दैनिक यात्री पहले मेमू ट्रेन से 45 रुपये में कानपुर जाते थे। इटावा के लिए 40 रूपए देने पड़ते थे।ऐसे में अब एक तरफ के किराए में ही यात्री कानपुर, इटावा से होकर वापस भी आ सकेंगे। पैसेंजर और मेमू ट्रेनों में 25 से 30 रुपये ही देने होंगे। बुकिंग क्लर्क राहुल तिवारी ने बताया मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के किराए को रेलवे ने कम कर दिया है। इस संबन्ध में स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया रेलवे कोविड में मेल एक्सप्रेस के किराए से मेमू ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियो को राहत दी, अब यात्री मेमू ट्रेनों में साधारण किराए पर सफर कर सकेगे।
[24/02, 8:26 am] Rp Sharma: *मां के साथ मेला देखने आई बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर हुई घायल*
*बिधूना,औरैया।* मां के साथ अछल्दा कस्बे में लगा मेला देखने आई बच्ची को पैदल घर वापस लौटते समय एक बाइक सवारने अनियंत्रित गति से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे घायल हुई बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने बाइक चालक को बाइक समेत हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरावा मढ़ा निवासी लगभग 3 वर्षीय बच्ची अपनी मां सीमा देवी के साथ शुक्रवार को अछल्दा में लगा मेला देखने आई थी और अपरान्ह लगभग 3 बजे अपनी मां के साथ पैदल अपने गांव वापस लौट रही थी, तभी अछल्दा बिधूना मार्ग पर राज शक्ति मैरिज मैरिज होम के समीप अछल्दा की ओर से बिधूना की तरफ अनियंत्रित गति से जा रहे पल्सर बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अछल्दा थाना के उपनिरीक्षक रामनिवास पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गये, और बाइक चालक अरबाज अली पुत्र कमरुद्दीन निवासी सैनिक कॉलोनी औरैया को बाइक समेत अपनी हिरासत में ले लिया। घायल बच्ची को परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक अरबाज ने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ अपने लिए लड़की देखने बिधूना जा रहा था। इस संबंध में पुलिस ने बताया है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
[24/02, 8:26 am] Rp Sharma: *छत पर खेलते समय बच्चा नीचे गिरकर हुआ घायल*
*बिधूना,औरैया।* छत पर खेल रहा एक बच्चा छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों द्वारा घायल बच्चे को आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मिनी पीजीआई भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव पसैया बंशी निवासी लगभग 6 वर्षीय सचिन पुत्र अरविंद कुमार राजपूत शुक्रवार को सायंकाल अपने मकान की छत पर खेल रहा था तभी वह अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चों को घायल अवस्था में देख परिजनों द्वारा आनन-फानन उसे अछल्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक डॉ गौरव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया है।

More Stories
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 4 मार्च 26*रसूलपुर ब्यूर में खेली गई खून की होली दंपत्ति सहित तीन घायल*
मथुरा 4 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*