औरैया24नवम्बर2022*यातायात जनजागरूकता अभियान के तहत थानाध्यक्ष ने बाइक रैली निकालकर किया जागरूक*
*सहायल,औरैया।* गुरुवार को यातायात माह के तहत पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल नेतृत्व में थाना सहायल में थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने पुलिसकर्मियों व यातायात पुलिसकर्मियों के साथ कस्बा सहायल एवं लहरापुर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों से टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट एवं फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए अपील की एवं यातायात नियमों का पालन करना के लिए जागरुक किया। इससे पूर्व एसटीएसएन इन्टर कॉलेज लहरापुर मे थाना प्रभारी सहायल पंकज मिश्रा ने बच्चों को एकत्र कर जागरूकता रैली निकालकर बच्चो द्वारा टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु बताया गया बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट चलाते हुए लोगों को रोककर बच्चों द्वारा पुष्प देकर हेलमेट लगाकर चलने के संबंध में बताया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क दुर्घटना से बचाव एवं ट्रैफिक सिग्नल एवं यातायात चिन्हों के बारे में बताया।

More Stories
उत्तर प्रदेश8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 8मई26*चौबेपुर में आरटीओ प्रवर्तन विभाग हुआ सक्रिय
पूर्णिया8मई26*कल लोक अदालत: पूर्णिया में सुबह 9 से शाम 7 तक इन 3 रूटों पर नो एंट्री,