औरैया से कमलेश पोरवाल की रिपोर्ट यूपीआजतक
औरैया23जून24*सिपाही की पिटाई से व्यापारी के कान का पर्दा फटा,सीएफएल खोल रहे सिपाही को टोकना पड़ा भारी
अछल्दा। शनिवार देर शाम एक सिपाही ने व्यापारी को अछल्दा थाने ले जाकर उसके साथ मारपीट कर दी। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष ने मामले को रफा दफा करवाते हुये आरोपी सिपाही और पीड़ित व्यापारी के बीच लिखित समझौता कराया लेकिन जब व्यापारी के कान में तेजदर्द उठा तो डाक्टरी जांच के बाद व्यापारी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जनपद के कुदरकोट थाने में तैनात सिपाही अजय कुमार अछल्दा थाने में कार्यरत सिपाही पत्नी सविता यादव के साथ अछल्दा नहर बाजार में किराये पर रह रहे हैं। बीती एक अप्रैल की देर रात सिपाही अजय अपने मकान मालिक की दुकान में लगी सीएफएल लाइट खोल रहा था। रात में बल्ब खोलने देख सामने रह रहे सराफा व्यवसाई शैलेश उर्फ रामजी पोरवाल पुत्र रविन्द्र कुमार ने सिपाही को टोका जिस पर सिपाही और शैलेश में कहासुनी हुयी थी। बताया जाता है कि सिपाही ने इसी बात पर खुन्नस निकालते हुये शनिवार देर शाम शैलेश को पकड़ लिया और थानाप्रभारी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुये उसके साथ मारपीट कर दी। जब थानाप्रभारी को मामले की जानकारी हुयी तो उन्होंने गैर थाने में तैनात आरोपी सिपाही के थाने में किये गये कृत्य पर नाराजगी जताते हुये आरोपी सिपाही से समझौता लिखवाया तथा दोनों पक्षों से हस्ताक्षर कराये। इसी बीच पीड़ित को जब कान में पीड़ा हुयी तो उसने अछल्दा सीएचसी में दिखाया जहां डाक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। शनिवार देर रात सैंफई में जॉच के दौरान पता चला कि पीड़ित के कान के परदा में काफी चोट आयी है। वहीं पीड़ित ने बताया कि आरोपी सिपाही कुदरकोट थाने में तैनात है जबकि अधिकतर समय वह अछल्दा में ही बना रहता है। वहीं थाना अध्यक्ष कुदरकोट पूजा सोलंकी ने बताया कि अजय यादव 30/ 10 /2023 से 1 वर्ष के आदतन अवकाश पर है और अपनी पत्नी जो अच्छाल्दा थाने में तैनात है उसके साथ रह रहा है वही प्रभारी थाना इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है लेकिन अजय यादव की पत्नी थाना अच्छाल्दा में तैनात है और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों का समझौता हो गया था लेकिन पीड़ित राम जी पोरवाल के साथ हुई मारपीट की जानकारी नहीं है लेकिन बताते चलें कि आरोपी अजय यादव ने स्वयं स्वीकार किया है कि की आवेश में आकर मैंने राम जी पोरवाल के साथ मारपीट कर दी थी जिसे राम जी पोरवाल के कान का पर्दा फट गया है जिसका इलाज मिनी पीजीआई सैफई में हो रहा है।

More Stories
जोधपुर २८ फरवरी २६ * चोखा में फाग उत्सव की धूम: प्रभुजनों संग फूलों की होली, भजनों और नृत्य से गूंजा वातावरण
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*
मथुरा 28 फरवरी 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*