औरैया22नवम्बर*स्टाफ के सहयोग व स्कूलों के समन्वय से होगा सुधार*
*खानपुर संकुल की मासिक बैठक का आयोजन*
*फफूंद,औरैया।* भाग्यनगर ब्लाक के संकुल खानपुर प्रधानाध्यापकों की संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय उजीतीपुर में किया गया।बैठक में डायट प्रवक्ता , एआरपी व संकुल शिक्षक मौजूद रहे।कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता ने शिक्षकों को मिशन प्रेरणा का लक्ष्य प्राप्त करने को कहा।मीटिंग में शिक्षकों ने अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया व डीबीटी हेतु यूट्यूब सेशन भी देखा।
सोमवार को हुई शिक्षक संकुल बैठक में डायट प्रवक्ता विजय राजपूत ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए आपसी सहयोग व सामुदायिक सहभागिता भी जरूरी है।स्कूलों के स्टाफ व पास के स्कूलों के शिक्षक एक दूसरे के समन्वय से बहुत सुधार ला सकते हैं।कान्वेंट की तर्ज पर बच्चों को भी पूरे समय गतिविधियों व शिक्षण कार्य में व्यस्त रखें।एआरपी ने कहा कि मिशन प्रेरणा के तहत कार्य योजना बनाकर शिक्षण कार्य करें।इसके साथ डीबीटी व अन्य विभागीय कार्य भी समय से पूरे करें।एआरपी शिवेंद्र कुशवाहा ने शिक्षकों को मिशन प्रेरणा नियमों के तहत कक्षा कक्ष वातावरण विकसित करने को बताया।बैठक में एआरपी संदीप कुमार ने शिक्षकों को डीबीटी के बारे में जानकारी दी।मीटिंग आयोजनकर्ता संकुल शिक्षिका सपना ने सभी शिक्षकों को पौधे बाँटे।इस दौरान एआरपी मनोज राठौर, पूनम द्विवेदी, आलोक मिश्रा संकुल शिक्षक मोद प्रकाश , डॉ ओमकान्त राजपूत, मुर्शिद सिद्दीकी व मुहीत सहित तमाम प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*