औरैया22नवम्बर*अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय जैतापुर की खूबियों एवं शैक्षणिक व्यवस्था तथा हरा भरा वातावरण सराहनीय
ग्राम जैतापुर के निवासी विपनेश कुमार तिवारी रिटायर्ड सूबेदार अरुण कुमार तिवारी इंडस्ट्रियलिस्ट आदेश कुमार तिवारी बिल्डर एवं निर्देश कुमार तिवारी बिजनेसमैन जब ग्राम जैतापुर में अपने घर पर घूमने आए तो गांव वालों ने अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय जैतापुर की खूबियों का बखान किया एवं शैक्षणिक व्यवस्था तथा हरा भरा वातावरण एवं प्रधानाध्यापक की कार्यशैली को बताया तो उनसे रहा नहीं गया और वह विद्यालय घूमने के लिए आए जब उन्होंने विद्यालय के परिवेश को देखा एवं बच्चों के शिक्षा के स्तर को परखा तब उन्होंने विद्यालय की सभी बच्चों को मिठाई एवं पुरस्कार के रुप में कॉपियां पेन पेंसिल रबर कटर इत्यादि ऐड करने का मन बनाया और उसी समय वह औरैया बाजार चले गए वहां से प्रति बच्चे के हिसाब से 2 कापियां और पेंसिल पेन रबर कटर एवं मिठाई लेकर आए और एक सभा आयोजित कर के सभी बच्चों में प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान जैतापुर श्री अभिषेक यादव की उपस्थिति में वितरण कराया विद्यालय परिवार ने एवं ग्राम प्रधान द्वारा उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया बच्चे कॉपियां इत्यादि पाकर तथा मिठाई खा कर बहुत खुश दिखे उनकी इस पहल की पुरजोर प्रशंसा की गई तथा चारों भाइयों के द्वारा अग्रिम समय में विद्यालय को एक प्रोजेक्टर देने का वादा किया गया

More Stories
नई दिल्ली *आज का राशिफल*03 अप्रैल 2026 , शुक्रवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर
नई दिल्ली 3 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*