June 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया22अगस्त*माइनर कट जाने से करीब आधा दर्जन गरीब किसानों की धान की फसल डूबी।

औरैया22अगस्त*माइनर कट जाने से करीब आधा दर्जन गरीब किसानों की धान की फसल डूबी।

औरैया22अगस्त*माइनर कट जाने से करीब आधा दर्जन गरीब किसानों की धान की फसल डूबी।

ग्राम पंचायत नोगवां का मजरा पुरवा महिपाल के गरीब किसानों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है।

माइनर कट जाने से गरीब किसानों की धान की फसल डूबी।

जनपद/जिला औरैया तहसील बिधूना की विकासखण्ड सहार के ग्राम पंचायत नोगवां का मजरा पुरवा महिपाल में दो दिवस पूर्व यानी 19 अगस्त 2022 दिन शनिवार को देर रात्रि माइनर कट जाने से लगभग आधा दर्जन गरीब किसानों की धान की नर्सरी डूब गई। सूखमपुर माइनर में पानी अधिक होने के कारण किनारे मिट्टी बहाव को नहीं सहन कर सकी और माइनर कट गया। माइनर कट जाने से गरीब किसानों में विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। ग्राम पंचायत नोगवां का मजरा पुरवा महिपाल के किसान राजू कुमार, राम सिंह, बीरेंद्र कुमार, कुंजबिहारी, मोहनलाल, अबलाख, राम प्रसाद, अरविंद, आदि किसानों ने बताया है कि जब दिन रविवार यानी 20 अगस्त 2022 को सुबह खेतों पर पहुंचे। तो माइनर कटी हुई थी। धान की सारी फसल में पानी ही पानी भरा हुआ था। जिसके चलते गरीब किसानों ने स्वयं ही परेशानी को झेलते हुए माइनर के पानी रोकने की बहुत कोशिश की। लेकिन तब तक उनकी फसलें में जलमग्न हो चुकी थी। और गरीब किसानों ने उधार लेकर धान की नर्सरी बोई थी। अगर खेतों से माइनर का भरा पानी जल्द ही नहीं निकाला गया। तो गरीब किसानों की धान की नर्सरी खराब हो जाएगी। मतलब गरीब किसानों की सारी की सारी फसल बर्बाद हो जाएगी। इस संबंध में जेई मनीष कुमार ने बताया है कि बहाव को सही कर दिया गया है। जल्द ही समय से गरीब किसानों की फसलों को बर्बाद होने से पहले ही कटी माइनर को दुरुस्त किया जाएगा। गरीब किसानों की फसलों को ऐसे ही बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

फोटो- माइनर कट जाने से गरीब किसानों की धान की फसल डूबी।

सत्यप्रकाश बाजपेयी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक

Taza Khabar