औरैया22अक्टूबर*नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में कर्मचारियों को दिया गया दीवाली का गिफ्ट।
कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट देती चेयरमैन रानी पोरवाल। धनतेरस व दीपावली के पर्व पर नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के चेयरमैन रानी पोरवाल पत्नी मदनलाल पोरवाल ने अपने समस्त स्टाफ को दीपावली का तोहफा दिया, नगर पंचायत में हर वर्ष की भांति दीपावली के पावन पर्व पर अपने कर्मचारियों को कुछ ना कुछ गिफ्ट लेकर दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस वर्ष कुछ अधिक इंतजाम करते हुए चेयरमैन रानी पोरवाल ने अपने समस्त 164स्टाफ को जिसमें महिला स्टाफ को साड़ी और पुरूषों को पेंट शर्ट वितरित किए और साथ में गणेश लक्ष्मी की मूर्ति भी भेट स्वरूप प्रदान की गई। इस मौके पर रानी पोरवाल चेयरमैन, मदनलाल पोरवाल पूर्व चेयरमैन, गोपाल दास सभासद , जंडेल सिंह सभासद, पवन कुमारी सभासद, समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
राम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
More Stories
मथुरा 5 अक्टूबर 26*दस साल से तैयार जयसिंहपुरा बस स्टैंड, अब तक शुरू नहीं हुआ संचालन
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*