March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया20फरवरी*विधानसभा दिबियापुर क्षेत्र में हुआ शांतिपूर्वक मतदान*

औरैया20फरवरी*विधानसभा दिबियापुर क्षेत्र में हुआ शांतिपूर्वक मतदान*

औरैया20फरवरी*विधानसभा दिबियापुर क्षेत्र में हुआ शांतिपूर्वक मतदान*

*दिबियापुर,औरैया।* कस्बे में विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए 5 मतदान केंद्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया सुबह जहां धीमी गति से मतदान शुरू हुआ दोपहर होते-होते मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा और शाम 5 बजे तक मतदान स्थल पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। जिसके बाद बीजीएम समेत कई मतदान केंद्रों पर साढे 5 बजे सन्नाटा पसर गया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो जाने पर अधिकारियों व पुलिस ने चैन की सांस ली।
रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए कस्बा मैं बने 5 मतदान केंद्र व ग्रामीण इलाकों में बने मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए दोपहर होते इनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई वही कई मतदान केंद्रों पर साढे 5 बजे ही सन्नाटा फैल गया, और कोई भी मतदाता मतदान केंद्र पर मौजूद नहीं रहा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। वही कस्बा व क्षेत्र में पुलिस गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। जबकि पार्टियों के एजेंट भी अपने अन्य साथियों से हार जीत के आंकड़ों की जानकारी लेते देखे गए। कई मतदान केंद्रों के बूथों पर लोगों के वोट कट जाने की शिकायत बोलो तो करते देखे गए वहीं कई मतदान केंद्रों पर कोविड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम देखे गए वहीं कई केंद्रों पर केवल खानापूर्ति होती रही। बीते चुनाव की तरह इस बार पार्टियों के बस्ते तो लगाई गई लेकिन भीड़ ना के बराबर ही नजर आई वही लोग अपनी दुकानें बंद कर ज्यादातर घर में ही समय बिताते नजर आए लोगों ने टीवी देखते जबकि मोबाइल पर प्रत्याशियों के हार जीत के आंकड़े लेते हुए पूरे दिन दिखाई दिए। दिबियापुर जोगियापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्य मंत्री विधायक लाखन सिंह राजपूत सुबह 8 बजे बेला रोड स्थित बीजीएम पर बने मतदान के अंदर के बूथ नंबर 112 पर अपनी पत्नी राधा और पुत्र श्याम के साथ वोट डालने गए वोट डालकर उन्होंने कहा कि लोग उन को भारी मतों से जीता रहे हैं योगी और मोदी विकास कार्यों और नीतियों को देखकर लोग कमल निशान की बटन दबा रहे हैं। उन्होंने जीत हार की बात पर कहा कि चुनाव के पर है, और वह भारी बहुमत से जीत कर सरकार बनाने जा रहे हैं।

Taza Khabar