औरैया20नवम्बर22*ग्राम पंचायत हरचंदपुर में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव*
*डेंगू व मौसमी बीमारियों से हो सके बचाव, लोगों को स्वच्छता को लेकर किया गया जागरूक*
*औरैया।* ग्राम पंचायत हरचंदपुर में डेंगू और मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर गांव में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया है। ग्राम प्रधान राजीव आर्या ने गांव में दवाइयों का छिड़काव कराया। ग्राम पंचायत कर्मियों के सहयोग से स्वच्छता को लेकर ग्राम वासियों को जागरूक भी किया गया है।ग्राम पंचायत हरचंदपुर में ग्राम प्रधान राजीव आर्या और ग्राम पंचायत कर्मियों के सहयोग से गांव में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया है। साथ ही साथ ग्राम वासियों को डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए साथ ही स्वच्छता को ध्यान में रखकर किया गया है। ग्राम प्रधान राजीव आर्या ने बताया कि जगह-जगह बीमारी फैल रही है। डेंगू और मौसमी बीमारी खतरनाक रूप ले रही है। मोहल्लों में कीटनाशक दवाई का किया गया छिड़काव देखा जा रहा है कि कुछ दिनों से डेंगू और मौसमी बीमारियों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत हरचंदपुर सहित ग गांव में डेंगू और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करवाया गया है।उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कर्मियों द्वारा स्वच्छता को लेकर जनता को जागरूक किया गया है। डेंगू नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव अति आवश्यक था ताकि मौसमी बीमारियों को समय रहते काबू किया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए गली मोहल्लों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।

More Stories
मथुरा 5 मई 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मई 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा जुआ की खाई-बाड़ी करने में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मई 26*OPERATION CONVICTION *थाना- फरह जनपद मथुरा*